फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AAP सख्त बोली खत्म हो शिवसेना की मान्यता

विज्ञापन
विज्ञापन
शिवसेना सांसद और उसके मुखपत्र ‘सामना’ के संपादक संजय राउत की मुसलमानों के खिलाफ की गई टिप्पणी पर आम आदमी पार्टी (आप) ने मांग की है कि संजय राउत की गिरफ्तारी हो। साथ ही सामना बंद करने के साथ शिवसेना की मान्यता रद्द हो।
विज्ञापन


‘आप’ नेता आशुतोष ने कहा कि शिवसेना की राजनीतिक पार्टी के रूप में तत्काल मान्यता खत्म कर देनी चाहिए। चुनाव आयोग को खुद मामले का संज्ञान लेकर शिवसेना के खिलाफ  जनप्रतिनिधि कानून के प्रावधानों के तहत कार्रवाई करनी चाहिए।

आशुतोष ने कहा कि जब से केंद्र में नरेंद्र मोदी की सरकार बनी है, तभी से देश में भाजपा के सांसद और सहयोगी दलों के नेता सामाजिक और राजनीतिक माहौल बिगाड़ने में जुटे हुए हैं। आशुतोष ने कहा कि शिवसेना का मुखपत्र सामना में आए दिन समुदायों के बीच घृणा फैलाने वाले लेख प्रकाशित होते हैं, ऐसे में इसका प्रकाशन तत्काल प्रभाव से बंद होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रटा-रटाया बयान देती है भाजपा

‘आप’ नेता संजय सिंह ने कहा कि भाजपा के नेता हमेशा रटा-रटाया बयान देते हैं। भाजपा या एनडीए के नेता यदि आपत्तिजनक टिप्पणी करते हैं, तो उसे उसका निजी बयान बता कर संगठन पल्ला झाड़ लेता है।

केंद्र में भाजपा की सरकार है। देश की सरकार अपनी जिम्मेदारी से बच रही है। आज मुस्लिमों से मताधिकार छीनने की बात हो रही है। कल आदिवासी, दलित व जो भाजपा को वोट नहीं दें, उनके मताधिकार को छीनने की मांग उठेगी।

उन्होंने कहा कि देश में सांप्रदायिक जहर घोलने वाले मानसिक संतुलन खो चुके हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें