फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: रीना गुप्ता ने BJP भाजपा प्रवक्ता पर अभद्रता के लगाए आरोप, कहा- फोटो लगाने से नहीं होता महिला सशक्तिकरण

Thu, 07 Sep 2023 06:02 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

रीना गुप्ता ने कहा है कि 'भारतीय जनता पार्टी की यही सोच है कि महिलाओं को गालियां दो, बदतमीजी करो और हमें ऊंचा पद मिलेगा। पीएम को महिला सशक्तिकरण की बात नहीं करनी चाहिए, सिर्फ महिलाओं की फोटो लगा देने से महिला सशक्तिकरण नहीं होता'।
विज्ञापन
आप प्रवक्ता रीना गुप्ता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एक टीवी चैनल पर डिबेट के दौरान भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता गौरव भाटिया द्वारा दिए गए बयान को लेकर भाजपा पर दिल्ली में आम आदमी पार्टी (आप) हमलावर है। आप की राष्ट्रीय प्रवक्ता रीना गुप्ता ने कहा कि गौरव भाटिया ने कल लाइव डिबेट में मेरे साथ बदतमीजी की।  

विज्ञापन

रीना गुप्ता ने कहा है कि 'भारतीय जनता पार्टी की यही सोच है कि महिलाओं को गालियां दो, बदतमीजी करो और हमें ऊंचा पद मिलेगा। पीएम को महिला सशक्तिकरण की बात नहीं करनी चाहिए, सिर्फ महिलाओं की फोटो लगा देने से महिला सशक्तिकरण नहीं होता'।

गुरुवार को पत्रकार वार्ता में रीना गुप्ता ने 10 पेज की लिस्ट दिखते हुए कहा कि इसमें उन सभी बड़े-बड़े भाजपा नेताओं के नाम हैं, जिन्होंने महिलाओं के साथ बलात्कार, यौन शोषण, उत्पीड़न किया है।महिलाओं का शोषण करने वाले नेताओं का करियर भाजपा में ऊंचा ही गया है। इसलिए इनके प्रवक्ता लाइव टीवी पर मुझे कहते हैं कि 'मैं तुम्हें छेड़ूंगा, इसमें कुछ ग़लत नहीं है'।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें