फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेना की चौकीदारी हैं पाकिस्तानी शानों में: कुमार विश्वास

Tue, 29 Mar 2016 05:14 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
आप का पाकिस्तानी जांच दल के खिलाफ प्रदर्शन
विज्ञापन
पठानकोट हमले की जांच के लिए भारत पहुंची पाकिस्तान की जीआईटी टीम का पूरे देश में विपक्षी पार्टियां विरोध कर रही हैं। इसे लेकर आम आदमी पार्टी की सरकार ने पूरी तरह से मोर्चा खोल दिया है।
विज्ञापन


सोमवार को भारत पहुंची पाकिस्तानी टीम का विरोध कल दिल्ली विधानसभा में भी हुआ। इसके साथ ही दिल्ली के सीएम केजरीवाल समेत आम आदमी पार्टी के तमाम बड़े नेताओं ने केंद्र सरकार के विरोध में अनेक ट्वीट किए हैं। 

बता दें कि पाकिस्तान की जीआईटी टीम का विरोध ‌इसलिए हो रहा है क्योंकि इस टीम में आईएसआई का एक अधिकारी भी शामिल है जो विरोध का मुख्य कारण है। इसी के चलते सोशल मीडिया पर मोदी शेम्स ‌इंडिया नाम से ट्रेंड भी टॉप पर बना हुआ है। आम आदमी पार्टी आईएसआई अधिकारी के विरोध में जंतर-मंतर पर भी प्रदर्शन कर रही है।
विज्ञापन


मोदी सरकार के विरोध में किए गए कुछ ट्वीट्सः आईएसआई के स्वागत का सब इंतज़ाम सरकारी है,
हत्यारों को गले लगाना भारत से ग़द्दारी है.😡#ModiShamesIndia — Dr Kumar Vishvas (@DrKumarVishwas) March 29, 2016
आईएसआई के लिए बन रही सरकारी बिरयानी है,
भक्तों के भगवान तुम्हारी कायरता खिसियानी है.😡#ModiShamesIndia — Dr Kumar Vishvas (@DrKumarVishwas) March 29, 2016
सेना की चौकीदारी हैं पाकिस्तानी शानों में,
सिंहो की पेशी करवा दी,कुत्तों के सम्मानों में.#ModiShamesIndia https://t.co/4oZS7SP93F — Dr Kumar Vishvas (@DrKumarVishwas) March 29, 2016
Bhakto,Prachin Pravachan Suno😡 #ModiShamesIndia https://t.co/elN873EcMq — Dr Kumar Vishvas (@DrKumarVishwas) March 29, 2016

 

पठानकोट हमले की जांच करने पहुंची है पाक‌िस्तानी टीम

AAP Protest
दिल्ली विधानसभा में बजट पेश होने के साथ ही ‘आईएसआई गो-बैक’, ‘पाकिस्तानी गो बैक’, ’मोदी जी शर्म करो’ के नारे लगे। दिल्ली के पर्यटन मंत्री कपिल मिश्रा के नेतृत्व में ‘आप’ के विधायकों ने सदन के अंदर और बाहर नारेबाजी की।

विधायकों का कहना था कि आजाद भारत में ऐसा पहली बार हो रहा है कि जिन्होंने बम धमाका किया, हजारों लोगों की जान ली, उन्हें मेहमान बनाकर दिल्ली लाया गया है।

मुख्यमंत्री केजरीवाल ने कहा कि हम किसी भी हालत में आईएसआई और उसकी पाकिस्तानी टीम को पठानकोट में घुसने नहीं देंगे। मोदी सरकार ने पाकिस्तान के सामने घुटने टेक दिए हैं। Heads of our soldiers are cut but on the other hand Pakistan leaders are fed Chicken Biryani: Narendra Modi in Baghpat — narendramodi_in (@narendramodi_in) March 29, 2014
I want to ask,you & I want you to answer- our soldiers killed, innocents are killed, terror troubles us-should PM hurry to meet Pak leaders? — narendramodi_in (@narendramodi_in) September 26, 2013
ये बंदा कौन है ? इसीको PM बनाते तो अब तक पाकिस्तान को करारा जवाब मिल चुका होता। https://t.co/tcoqOghd3x#ModiShamesIndia — Dilip K. Pandey (@dilipkpandey) March 29, 2016
भक्त-तर्क-:देखो एक के बदले दस सर ले आए ना?और साथ में हाथ-पैर-धड़ स्कीम में फ़्री👏👏 #ModiShamesIndia — Dr Kumar Vishvas (@DrKumarVishwas) March 29, 2016
जिन सिरों को माँ भारती के मान में काटने की बात करते थे, उन्ही पर तिलक लगा कर कैसा लग रहा है,मोदीजी?#ModiShamesIndia https://t.co/s8WmzHL5Tg — Dilip K. Pandey (@dilipkpandey) March 29, 2016

पंजाब में हो रहा है प्रदर्शन

आप का पाकिस्तानी जांच दल के खिलाफ प्रदर्शन
वहीं कपिल मिश्रा ने कहा कि आतंकवादी घटनाएं होती रही हैं लेकिन आज तक ऐसा नहीं हुआ कि पाकिस्तान से जांच टीम आई हो। पाकिस्तान ही लोगों को मारेगा व पाकिस्तान ही बताएगा कि किसने मारा।

जांच टीम में तनवीर अहमद नाम का व्यक्ति आईएसआई से जुड़ा है। भारत को अपनी जांच टीम पाकिस्तान भेजनी चाहिए थी। उल्लेखनीय है कि पठानकोट में हुए आतंकवादी हमले की जांच के लिये पकिस्तान की टीम दिल्ली आई हुई है।

यह टीम पठानकोट भी जाने वाली है। इस मामले में कुछ भारतीय अधिकारियों की पूछताछ भी पाकिस्तानी जांच टीम द्वारा किए जाने की बात की जा रही है।
  AAP protests against the arrival of ISI officials for investigation in India.
GO BACK ISI. #ModiShamesIndia pic.twitter.com/ByElMfvb27 — Divya Jain (@divyajn07) March 29, 2016
@KapilMishraAAP , @SanjayAzadSln ,@SChotepur पंजाब में कर रहे हैं देश के अपमान का कड़ा विरोध#ModiShamesIndia pic.twitter.com/KlCKHDYbpe — Aam Aadmi Party- AAP (@AamAadmiParty) March 29, 2016
विज्ञापन

'हाफिज सईद भारत में है या पाकिस्तान में?'

दिल्ली विधानसभा में विरोध - फोटो : विवेक निगम/अमर उजाला, नई दिल्ली
कपिल मिश्रा का कहना है कि इस जांच टीम में तनवीर अहमद नाम का व्यक्ति आईएसआई से जुड़ा है। यह कहीं से बर्दास्त नहीं किया जा सकता है कि पाकिस्तान जांच करने आए और वही हमले भी करे।

कपिल मिश्रा का कहना है कि 'एक तरफ मोदी सरकार कहती है कि हमले पकिस्तान से करवाए गए हैं तो वही देश कैसे जांच करने आ सकती है।

क्या वे सबूत इकट्ठा करने भारत आए है। पाकिस्तान आर्मी भारत यहां जांच करने क्यों आई है, हाफिज सईद पाकिस्तान में है या भारत में है। युद्धों में कभी नही हारे, हम डरते है छल-छन्दों से,
हर बार पराजय पाई है, अपने घर के जयचंदो से।@DrKumarVishwas #ModiShamesIndia — Narendra Yadav (@INarendra7) March 29, 2016
A new turning point in Indian foreign policy, ISI becomes a trusted partner, thnx to Modi ji.

#ModiShamesIndia — DrVatsa (@DocVatsa) March 29, 2016
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें