फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'डॉक्टर ने दी पराठा-पूड़ी खाने की सलाह': आप बोली- जेल में CM केजरीवाल का वजन गिरना लगातार जारी, अबतक आठ KG गिरा

Sat, 22 Jun 2024 08:35 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

21 मार्च को गिरफ्तारी के दौरान सीएम का वजन 70 किलो था, दो जून को वजन घटकर 63.5 किलो हुआ और आज (22 जून) वजन और घटकर 62 किलो हो गया। 
विज्ञापन
तिहाड़ में कम हो रहा है केजरीवाल का वजन - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आम आदमी पार्टी ने शनिवार को इस बात की जानकारी दी कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का वजन तिहाड़ जेल में लगातार कम हो रहा है और यह चिंताजनक है। पार्टी ने बताया कि अब तक केजरीवाल के वजन में आठ किलो की गिरावट आ चुकी है। 

विज्ञापन

21 मार्च को गिरफ्तारी के दौरान सीएम का वजन 70 किलो था, दो जून को वजन घटकर 63.5 किलो हुआ और आज (22 जून) वजन और घटकर 62 किलो हो गया। पार्टी ने कहा कि एम्स के मेडिकल बोर्ड ने सीएम केजरीवाल के घटते वजन को देख उनकी डाइट में पराठा और पूड़ी भी शामिल करने के लिए कहा है। एम्स ने अभी तक केवल खून से संबंधित कुछ टेस्ट ही करवाएं हैं, हार्ट व कैंसर से संबंधित टेस्ट अब तक नहीं हुए हैं। 
विज्ञापन

सीएम केजरीवाल के वजन लगातार घटने को मैक्स के डॉक्टरों ने गंभीर माना था और कई टेस्ट कराने को कहा था, जिसके लिए सीएम केजरीवाल ने अंतरिम जमानत सात दिन बढ़ाने की मांग की थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें