फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योगेंद्र यादव ने गुड़गांव में फूंका चुनावी बिगुल

Wed, 19 Feb 2014 09:23 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी का प्रदेशव्यापी चुनाव अभियान मंगलवार को झाड़ू यात्रा के साथ शुरू हो गया। गुड़गांव में इसकी शुरुआत आप के 'चाणक्य' कहे जाने वाले योगेंद्र यादव ने की।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि 23 फरवरी को रोहतक से पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल राष्ट्रव्यापी चुनाव अभियान का बिगुल फूंकने वाले हैं। झाड़ू यात्रा हरियाणा में 22 फरवरी तक चलेगी।

यात्रा के दौरान आप कार्यकर्ताओं ने हाथ में झाडू़ और तिरंगा लेकर सड़कों पर मार्च किया। झाड़ू यात्रा की अगुवाई गुड़गांव लोकसभा से प्रत्याशी व आप के वरिष्ठ नेता योगेंद्र यादव कर रहे थे।
विज्ञापन

आरोपों से किया किनारा

योगेंद्र यादव ने उन सारे आरोपों को खारिज कर दिया जिन्हें लेकर उनके विरोधी उनपर निशाना साधने की कोशिश में हैं।

उन्होंने कहा कि विरोधियों ने तो सरकार नहीं बनाने पर भी उनकी आलोचना की। उन्होंने कांग्रेस और भाजपा को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि दोनों पार्टियां इस प्रयास में थीं कि आम आदमी पार्टी सरकार न चला पाए।

दिल्ली में भ्रष्टाचार कम होने को लेकर दिए गए विवादास्पद बयान के संदर्भ में उन्होंने कहा कि दिल्ली में रेहड़ी, पटरी वालों से बात कर समझा जा सकता है कि आप की सरकार इसे किस हद तक कम करने में सफल रही।
विज्ञापन

'आ गया है भ्रष्टाचार पर झाडू चलाने का समय'

योगेंद्र यादव ने कहा कि हरियाणा में भाई-भतीजावाद और भ्रष्टाचार का मसला बेहद गहरा है। इस प्रदेश में भ्रष्टाचार दिल्ली से सौ गुना ज्यादा है, इस पर झाड़ू चलाने का समय आ गया है।

उन्होंने जनता से अपील की कि बदलाव की इस मुहिम में वे भागीदार बनें। उन्होंने बताया कि आप की ओर से गुड़गांव में बिजली, पानी, सड़क, जाम, खेती-किसानी, रोजगार, लिंगानुपात, पर्यावरण की समस्या को चुनावी मुद्दा बनाया जाएगा।

कहा कि गुड़गांव के विधायक, सांसद से पूछना चाहिए कि उन्होंने कितनी बार अपने इलाके की समस्याएं सदन में उठाई हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें