फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आम आदमी पार्टी ने भाजपा से पूछे 6 सवाल

Wed, 19 Feb 2014 07:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली विधानसभा निलंबन पर आम आदमी पार्टी ने मंगलवार को भाजपा से सवाल किया है कि केंद्र सरकार के फैसले पर उसका क्या रुख है।
विज्ञापन


पार्टी का आरोप है कि जन लोकपाल के मुद्दे पर कांग्रेस के साथ कदमताल करने वाली भाजपा दिल्ली की जनता को गुमराह कर रही है।

पाटी ने यह भी कहा कि भाजपा नेता वास्तविक मुद्दों पर बात करने की जगह बेमतलब की बहस कर रहे हैं।

भाजपा ने क्यों साधी चुप्पी?

पार्टी का कहना है कि 14 फरवरी को इस्तीफा देते समय दिल्ली सरकार ने सिफारिश की थी कि विधानसभा भंग करके जल्द चुनाव कराया जाए, लेकिन केंद्र सरकार के इशारे पर विधानसभा निलंबित कर दी गई।

इसकी वजह बताई जा रही है कि उपराज्यपाल दिल्ली में नई सरकार के गठन की संभावना तलाश रहे हैं। भाजपा से सवाल करना इसलिए भी जरूरी है कि कांग्रेस ने रुख पहले ही साफ कर दिया है।

प्रदेश कांग्रेस ने केंद्र सरकार के फैसले का स्वागत किया है। इससे साफ है कि वह दिल्ली में फिलहाल फिर से चुनाव नहीं चाहती, लेकिन भाजपा का रुख अभी भी स्पष्ट नहीं है।
विज्ञापन

भाजपा से आप के छह सवाल

1- क्या भाजपा विधानसभा के निलंबन का समर्थन करती है?
2- दिल्ली में दुबारा चुनाव करवाने से वह क्यों डर रही है?

3- लोकसभा चुनाव के साथ दिल्ली चुनाव करवाने की कोशिश न करके क्या जनता पर खर्च का अतिरिक्त बोझ डालना चाहती है?
4- क्या भाजपा-कांग्रेस का गठबंधन जारी है?

5- भाजपा दिसंबर की तरह सरकार न बनाने के फैसले को जाहिर करने से क्यों डर रही है?
6- क्या भाजपा चुनाव करवाने से भाग रही है?
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें