फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'कांग्रेस और भाजपा कर रहे नशे का कारोबार'

Thu, 03 Sep 2015 10:03 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी (आप) ने पंजाब में बढ़ते ड्रग्स के कारोबार पर प्रदेश कांग्रेस, भाजपा व अकाली पर हमला किया है। पार्टी का कहना है कि तीनों दलों के प्रादेशिक नेता इस धंधे में शामिल हैं।
विज्ञापन


उनके आपसी गठजोड़ से पंजाब की एक पीढ़ी बर्बादी की कगार पर खड़ी है। पार्टी के पंजाब प्रांत के सह प्रभारी दुर्गेश पाठक ने पार्टी कार्यालय पर मीडिया से बात करते हुए कहा कि कांग्रेस के एक बड़े नेता ड्रग्स के गिरफ्त में आए हैं।

इससे पहले एक भाजपा नेता की इस मामले में गिरफ्तारी हुई थी। अकाली नेताओं के भी इस धंधे में संलिप्तता सामने आई है। दुर्गेश पाठक के मुताबिक, इससे साफ है कि तीनों दल पंजाब में ड्रग्स का कारोबार कर रहे हैं।
विज्ञापन


इसका सीधा असर पंजाब की युवा आबादी पर पड़ा है। फिलहाल बड़ी संख्या में पंजाब के युवाओं का भविष्य दांव पर लगा है। पाठक ने इस मसले पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष कमल शर्मा का इस्तीफा मांगा।
विज्ञापन

भाजपा-कांग्रेस को अपने गिरेबां में झांकना चाहिए

दूसरी तरफ प्याज के मसले पर दिलीप पांडेय ने कहा कि भाजपा रेडियो पर एक विज्ञापन चलाकर भ्रम फैलाने की कोशिश कर रही है। इसमें प्याज की कीमत 20 रुपये प्रति किलो बताई गई है।

पांडेय ने मांग की कि भाजपा का साफ करना चाहिए कि देश में किस हिस्से में 20 रुपये प्रति किलो प्याज मिल रहा है। साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि राजधानी में केंद्र की ओर से सस्ती प्याज नहीं आ रहा है। पांडेय ने कहा कि सियासी तौर पर बेरोजगार हो चुके भाजपा नेता भ्रम फैलाने की कोशिश कर रहे हैं।

पार्टी नेता दिलीप पांडेय ने कहा कि सीवाईएसएस पहली बार डूसू चुनाव में उतर रही है। उनका दावा है कि मंगलवार के डीयू रॉक्स नामक कार्यक्रम में करीब दस हजार छात्र मौजूद थे। इससे कांग्रेस-भाजपा बौखला गई है। इसी बौखलाहट में दोनों दल आप पर आरोप लगा रहे हैं। कोई बात करने से पहले भाजपा-कांग्रेस को अपने गिरेबां में झांकना चाहिए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें