फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आप का नारा - झाड़ू चलाओ, बेईमान भगाओ

Mon, 24 Feb 2014 12:46 PM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी ने रविवार को मालीवाड़ा से कविनगर रामलीला मैदान तक झाड़ू चलाओ यात्रा निकाली। यात्रा में भ्रष्टाचार से लड़ने का संकल्प दोहराने के साथ ही ‘आम आदमी को अधिकार नहीं स्वराज चाहिए’ का नारा बुलंद किया गया।
विज्ञापन


पार्टी ने यात्रा में लोगों को अपना एजेंडा भी समझाया। आप के जिला कार्यकारिणी सदस्य मुकेश कुमार ने कहा कि जनता भ्रष्टाचार के हाथों छली जा रही है। देश को अब ऐसे नेतृत्व की जरूरत है, जिसकी नीतियां जनहित में हो।
विज्ञापन


यह नेतृत्व भ्रष्टाचार का खात्मा करने की इच्छाशक्ति रखता हो। अधिकारों की भीख मांगते लंबा समय बीत गया है। ऐसे में जनता को अपने राज की जरूरत है।

खुद ट्रैफिक किया नियंत्रित
आप पार्टी के पदाधिकारियों ने अनुशासित रूप से यात्रा निकाली। कार्यकर्ताओं ने जाम न लगने देने के लिए खुद यातायात नियंत्रित किया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें