फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यहां हारे केजरीवाल, विश्वास को मिलेगी कमान!

Tue, 24 Mar 2015 02:52 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी की 28 मार्च को होने वाली राष्ट्रीय परिषद की बैठक को लेकर गहमागहमी जारी है। यही कारण है कि पार्टी ने बैठक से पहले राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक बुलाई, है जिसमें पार्टी की आगे की रणनीति के साथ परिषद की बैठक के एजेंडे को लेकर चर्चा की जाएगी। सूत्रों की मानें तो विरोध को देखते हुए केजरीवाल बैठक से नदारद रह सकते हैं। बैठक की अध्यक्षता कुमार विश्वास करेंगे।
विज्ञापन


पार्टी सूत्रों के अनुसार राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक  बुलाने का मकसद 28 मार्च को होने वाली परिषद की बैठक में केजरीवाल विरोधी खेमे को शांत करना है। यही कारण है कि इस बार वह बैठक की अध्यक्षता नहीं करेंगे। उनकी जगह कुमार विश्वास इसकी अध्यक्षता कर सकते हैं। बैठक में एक व्यक्ति एक  पद के नियम पर संयोजक पद से केजरीवाल के इस्तीफे को लेकर चर्चा की जाएगी।

सूत्रों के अनुसार यह सब रणनीति के  तहत किया जा रहा है। केजरीवाल के  इस्तीफे के बाद इस पद पर उनके भरोसेमंद को बिठाया जा सकता है। इसमें संजय सिंह, कुमार विश्वास और आशुतोष का नाम चल रहा है। सूत्रों के अनुसार योगेंद्र यादव और प्रशांत भूषण को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाने का भी प्रस्ताव लाया जा सकता है।
विज्ञापन


राष्ट्रीय परिषद में 400 से ज्यादा सदस्य हैं, जिनमें बड़ी संख्या दिल्ली से बाहर के  लोगों की है। इसमें योगेंद्र यादव व प्रशांत भूषण के समर्थकों की तादाद भी अधिक है। केजरीवाल गुट की यही चिंता है। यही वजह है कि संयोजक पद से इस्तीफा देकर केजरीवाल विरोधी गुट के समर्थकों को अपने पक्ष में कर सकते हैं।
विज्ञापन

कुमार विश्वास के रैली में धक्का-मुक्की

तो मजबूरी है, केजरीवाल जरूरी है’ नारे के साथ आम आदमी पार्टी (आप) ने उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव का बिगुल फूंक दिया है। आप के वरिष्ठ नेता कुमार विश्वास और संजय सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने भूमि अधिग्रहण बिल, भ्रष्टाचार और गन्ना बकाए के भुगतान को लेकर सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा। इससे पहले शहर भर में आप कार्यकर्ताओं ने रैली निकाली। जिस कारण जगह-जगह जाम भी लगा।

आम आदमी पार्टी ने संजय सिंह को यूपी का चेहरा बनाया है। पार्टी सूत्रों की मानें तो कई अन्य नेता भी यूपी के सीएम की दौड़ में शामिल हैं। कुमार विश्वास ने कहा कि यूपी सरकार की अर्थी उठाने के लिए आप के पास यूपी से मनीश सिसौदिया, कुमार विश्वास, संजय सिंह और गोपाल राय के चार कंधे मौजूद हैं।

जब कुमार विश्वास जाने लगे तब कुछ किसानों ने उन्हें घेर लिया। किसानों का आरोप था कि आप भूमि अधिग्रहण की बात कह रहे हैं पर क्या आपको पता है कि गाजियाबाद में कहां-कहां किसानों की जमीन ली गई। इस पर कुमार विश्वास ने ज्ञापन देने की बात कहते उनसे पीछा छुड़ाया। धरना स्थल पर बने मंच पर जैसे ही कुमार विश्वास और संजय सिंह पहुंचे, कार्यकर्ताओं में धक्का-मुक्की मच गई।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें