फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आम आदमी पार्टी ने घोषित की कार्यकारी कमेटी

Sat, 16 Jan 2016 07:00 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी हरियाणा में अपनी जड़ों को मजबूती से जमाना चाहती है। इसकी शुरूआत शनिवार को गुडग़ांव से की गई। इस मौके पर प्रदेश के विभिन्न जिलों से पार्टी कार्यकर्ता यहां पहुंचे थे।
विज्ञापन


इन सभी की एक बैठक झाड़सा स्थित एक मैरिज गॉर्डन में हुई। जिसकी अध्यक्षता आम आदमी पार्टी के हरियाणा प्रभारी व दिल्ली से विधायक नरेश बाल्यान ने की।

इसमें हरियाणा इकाई की कार्यकारी समिति की घोषणा भी की गई। गुडग़ांव नगर निगम चुनाव में हिस्सा लेने का संकेत पार्टी ने किया। गुडग़ांव के आरएस राठी को प्रदेश का मुख्य प्रवक्ता भी बनाया गया है।

कार्यकारी समिति की घोषणा आम आदमी पार्टी के केंद्रीय टीम के सदस्य नवीन जयहिंद ने किया। उन्होंने यह घोषण मीडिया की मौजूदगी में की। इसमें प्रदेश के 16 जिला अध्यक्षों, लोकसभा क्षेत्र के अध्यक्षों सर्च टीम, लीगल सेल, प्रदेश प्रवक्ता, शिकायत सेल और अनुशासन कमेटी के 55 पदाधिकारियों की घोषणा की गई।
विज्ञापन


नरेश बाल्यान ने कहा कि हरियाणा प्रदेश के जिन हिस्सों में 60 फीसदी तक संगठन का विस्तार हो चुका है वहां पर समिति की घोषणा कर दी गई है। इकाई के गठन के तीन माह बाद इसकी समीक्षा कर फिर से संशोधित किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि समिति के पदाधिकारियों को प्रदेश के हर जिले, विधानसभा और बूथ स्तर पर पार्टी संगठन को मजबूत करने की जिम्मेदारी होगी।

नवीन जयंहिद ने प्रदेश की मनोहर सरकार पर कटाक्ष करते हुए कहा कि सवा साल के कार्यकाल के बाद प्रदेश सरकार विकास के हर मोर्चे पर विफल रही है। चुनाव के समय की गई 260 घोषणाओं में 16 घोषणाएं भी पूरी नहीं की गईं।

जबकि आप पार्टी की सरकार को दिल्ली में एक वर्ष भी नहीं बीता और हर वादे पर काम चल रहा है। नरेश बाल्यान ने कहा कि पार्टी संगठन मजबूत होने के बाद हरियाणा स्तर पर पार्टी कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन होगा। जिसमें 25,000 कार्यकर्ताओं के पहुंचने का लक्ष्य रखा गया है। सम्मेलन में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी शामिल हो सकते हैं।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें