फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AAP की अनुशासन समिति में होगा बागियों पर फैसला

विज्ञापन
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी के भीतर चल रही कलह के मसले पर बुधवार रात मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के निवास पर पीएसी की बैठक हुई। बैठक में योगेंद्र गुट पर कार्रवाई करने के लिए पार्टी की सर्वोच्च इकाई पीएसी ने मामला अनुशासन समिति को भेज दिया है।
विज्ञापन


अब अनुशासन समिति ही यह तय करेगी कि योगेंद्र गुट को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाया जाए या वह पार्टी में बने रहेंगे। सूत्रों की मानें तो विवादों से बचने लिए सीधे पीएसी ने यादव गुट पर कोई कार्रवाई न कर मामला अनुशासन समिति के पास भेजा है।

आम आदमी पार्टी सूत्रों के मुताबिक बुधवार हुई पीएसी की बैठक में योगेंद्र गुट मसले के अलावा 22 अप्रैल को भूमि अधिग्रहण मार्च के लिए पार्टी की तैयारी की भी समीक्षा की गई।
विज्ञापन

विज्ञापन

अनुशासन समिति ही लगाएगी निकासी पर मुहर

सूत्रों के मुताबिक योगेंद्र गुट मामले पर गहन चर्चा के बाद इनकी गतिविधियों को पार्टी विरोधी करार दिया गया। बाद में विचार-विमर्श करने के बाद मसले को अनुशासन समिति के पास भेजा गया।

अब अनुशासन समिति योगेंद्र गुट पर कार्रवाई करने के लिए पूरी तरह से स्वतंत्र है। माना जा रहा है कि पीएसी बैठक के बाद अब अनुशासन समिति योगेंद्र गुट के पास अपनी सफाई देने के लिए नोटिस भेजेगी।

इसके बाद समिति कभी भी बागी गुट के सदस्यों को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा सकती है। ऐसे में योगेंद्र यादव, प्रशांत भूषण, प्रोफेसर आनंद कुमार, तिमारपुर से विधायक पंकज पुष्कर और अजीत झा पर गाज गिरना तय माना जा रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें