शाहदरा इलाके में मंगलवार संदिग्ध हालत में एक नवविवाहिता की मौत हो गई। मृतका की शिनाख्त पूजा (20) के रूप में हुई है। पूजा की मौत के बाद ससुराल वाले उसके शव को अंतिम संस्कार के लिए श्मशान घाट ले गए।
शक होने पर पंडित ने मामले की सूचना पुलिस और युवती के मायके वालों को दी। वहीं पूजा के पिता ने उसके ससुर पर दुष्कर्म के प्रयास का भी आरोप लगाया है। मामले की छानबीन क्षेत्रीय एसडीएम कर रहे हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर पूजा के पति रिंकू को गिरफ्तार कर लिया है। उसके सास-ससुर से पूछताछ की जा रही है।
पुलिस के मुताबिक पूजा अपने पति रिंकू के साथ बलबीर नगर शाहदरा में रहती थी। रिंकू प्राइवेट नौकरी करता है। पूजा का मायका शाहदरा के ही राम नगर में है। दिसंबर 2014 में पूजा ने रिंकू से प्रेम विवाह कर लिया था।