फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MCD चुनाव में करारी हार के बाद AAP ने समीक्षा बैठक, विधायकों ने दिया फीडबैक

Fri, 28 Apr 2017 09:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
kejriwal-baijal
विज्ञापन
दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) चुनाव में खराब प्रदर्शन की समीक्षा के लिए आम आदमी पार्टी (आप) विधायकों के साथ मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बृहस्पतिवार सुबह समीक्षा बैठक की। इसमें विधायकों ने हार की वजहों पर अपनी बात रखी। सूत्र बताते हैं कि पार्टी की अंदरूनी कलह की चर्चा भी कुछ विधायकों ने केजरीवाल से की। 
विज्ञापन


वहीं, कईयों का कहना था कि पंजाब के प्रदर्शन का बुरा असर कार्यकर्ताओं पर गया। वहीं, आम मतदाताओं के बीच भी इसका खराब संदेश गया। इस मौके पर पार्टी की दिल्ली ईकाई के इस्तीफों पर भी चर्चा हुयी।  
    
बैठक में पार्टी नेताओं ने फीडबैक दिया कि कुछ विधायकों को इलाके में प्रदर्शन खराब रहा है। आम लोग सवाल कर रहे थे कि विधायक बनने के बाद क्षेत्र में उनके दर्शन ही नहीं हुये। कुछ विधायकों ने माना कि दिल्ली में भाजपा के पक्ष में माहौल था। 10 सालों से निगमों में शासित भाजपा के भ्रष्ट रवैए का लाभ आप नहीं उठा सकी। कई जगहों पर समझ नहीं आया कि वोट क्यों नहीं पड़े? जबकि पिछली बार तो वोट मिले थे।     
विज्ञापन

 
बैठक के बाद बाहर निकलने पर आप विधायक विशेष रवि के बताया कि पार्टी ने फैसला लिया है कि विधायक लोगों के बीच जायेंगे। इस दौरान इसका पता करने की कोशिश होगी कि दिल्ली सरकार के कामों से आम लोग संतुष्ट क्यों नहीं है। संवादहीनता की स्थिति कैसे बनी हुयी है। उन्होंने बताया कि इस दौरान ईवीएम से छेड़छाड़ की बात भी उठायी गयी। साथ ही जल्द ही पार्टी इसके बारे में अपनी रणनीति तैयार करेगी।      

वहीं, विधायक नरेश यादव का कहना था कि मुख्यमंत्री को बताया गया कि लोग इस बात से खुश हैं कि दिल्ली सरकार अच्छा काम कर रही है। लेकिन चुनाव के वक्त लोगों को मन भांपना आसान नहीं होता। आखिर में अरविंद केजरीवाल ने आगे के लिए सुझाव मांगे हैं। साथ ही यह भी कहा कि इस तरह की बैठकें नियमित तौर पर होंगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें