फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ED Raid Sanjay Singh: आप सांसद के आवास पर ईडी की छापेमारी, शराब घोटाले के मामले में तलाशी, भाजपा का प्रदर्शन

Wed, 04 Oct 2023 02:40 PM IST
शाहरुख खान एएनआई, नई दिल्ली

सार

Sanjay Singh News: आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह के आवास पर ईडी की छापेमारी चल रही है। आप सांसद संजय सिंह का शराब घोटाले में दाखिल चार्जशीट में नाम शामिल था। संजय सिंह के करीबियों से भी पूछताछ की जा चुकी है।
विज्ञापन
आप सांसद संजय सिंह के घर ईडी का छापा - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Delhi Liquor Scam Case: आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह के दिल्ली स्थित आवास पर बुधवार की सुबह-सुबह प्रवर्तन निदेशालय (ED)की छापेमारी चल रही है। ईडी की टीम घर की तलाशी ले रही है। काफी देर से ईडी की टीम घर के अंदर मौजूद है। वहीं दूसरी तरफ भाजपा ने आप पार्टी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।
विज्ञापन

 
सूत्रों के मुताबिक, शराब घोटाले के मामले में सांसद संजय सिंह के आवास पर यह छापेमारी जारी है। आपको बता दें कि आप सांसद संजय सिंह का शराब घोटाले में दाखिल चार्जशीट में नाम शामिल था। संजय सिंह के करीबियों से भी पूछताछ की जा चुकी है।

इससे पहले भी आम आदमी पार्टी के कई नेता जांच एजेंसियों के रडार पर आए हैं। मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने पिछले साल मई में आप सरकार में मंत्री रहे सत्येंद्र जैन को अरेस्ट किया था। हालांकि अब कोर्ट से उन्हें बीमारी के चलते अंतरिम जमानत मिल गई। 
विज्ञापन


इसी साल फरवरी में दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया को दिल्ली शराब नीति में घोटाले के आरोप में सीबीआई ने गिरफ्तार किया था। शराब घोटाले में ही बाद में उन्हें मनी लॉन्ड्रिंग की जांच कर रही ईडी ने अरेस्ट किया था। फिलहाल मनीष सिसोदिया जेल में बंद हैं।

हम उनका सहयोग करेंगे: संजय सिंह के पिता

AAP सांसद संजय सिंह के आवास पर ED की छापेमारी पर उनके पिता ने कहा कि विभाग अपना काम कर रहा है, हम उनका सहयोग करेंगे। 
 

संजय सिंह की पत्नी अनीता सिंह से पूछताछ करते हुए ईडी की महिला अधिकारी। - फोटो : फोटो:भूपिंदर सिंह
हम सब अरविंद केजरीवाल के मजबूत सिपाही हैं हम डरने वाले नहीं हैं: रीना गुप्ता
आप सांसद संजय सिंह के आवास पर ED की छापेमारी पर AAP की राष्ट्रीय प्रवक्ता रीना गुप्ता ने कहा कि यह सिर्फ पीएम मोदी का डर है क्योंकि संजय सिंह लगातार उनके और अडानी के मुद्दे पर सवाल उठाते रहे हैं। मैं PM मोदी से कहना चाहती हूं कि हम सब अरविंद केजरीवाल के मजबूत सिपाही हैं हम डरने वाले नहीं हैं, चाहे वे ED-CBI या किसी को भी भेजें।

 

कागजात की बारीकी से जांच करते ईडी अधिकारी। - फोटो : भूपिंदर सिंह
अब ये सिलसिला चुनाव तक चलेगा: मनोज झा 
आप सांसद संजय सिंह के आवास पर ED की छापेमारी पर राजद सांसद मनोज झा ने कहा कि अब ये सिलसिला चुनाव तक चलेगा। पीएम मोदी और अमित शाह की टीम ने ये बता दिया है कि 2024 के चुनाव की आधिकारिक घोषणा हो चुकी है। कल न्यूजक्लिक के ठिकानों व तमाम पत्रकारों पर और आज संजय सिंह के आवास पर छापेमारी हो रही है। हांडी भर चुकी है, फूटने वाली है।

 

संजय सिंह की पत्नी अनीता सिंह - फोटो : भूपिंदर सिंह
शराब घोटाला मामले में उनका नाम लगातार आ रहा था: भाजपा
आप सांसद संजय सिंह के आवास पर ED की छापेमारी पर बीजेपी नेता मनजिंदर सिंह सिरसा का कहना है कि शराब घोटाला मामले में उनका नाम लगातार आ रहा था। दिनेश अरोड़ा ने अपने बयानों में यह भी कहा कि संजय सिंह ने ही मनीष सिसोदिया को मिलवाया था। शराब घोटाले में संजय सिंह की मुख्य भूमिका थी। यही कारण था कि वह हमेशा कहते थे कि ईडी मेरे घर पर भी छापेमारी करेगी। इनके कारण आम आदमी पार्टी खत्म हो रही है।

 सीएम केजरीवाल के इस्तीफे की मांग: भाजपा
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के इस्तीफे की मांग को लेकर भाजपा ने मोर्चा खोल दिया है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने दिल्ली में आम आदमी पार्टी के कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। दिल्ली शराब नीति से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी आप सांसद संजय सिंह के आवास पर छापेमारी कर रही है।
 

बांसुरी स्वराज का सीएम केजरीवाल पर तंज
सुप्रीम कोर्ट में अधिवक्ता और दिल्ली भाजपा सचिव बांसुरी स्वराज ने दिल्ली सरकार पर तंज कसा है। उन्होंने शराब घोटाले को लेकर कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की सरकार और आम आदमी पार्टी दोनों ही भ्रष्टाचार में लिप्त हैं। शराब घोटाले में उन्होंने अपने चुनिंदा शराब कारोबारियों की जेबें भरी हैं। उन्होंने तय कर लिया था कि दिल्ली को शराब का शहर बनना है। संजय सिंह और अन्य बड़े नेता इसमें लिप्त हैं इसलिए छापेमारी हो रही है। यही पार्टी भ्रष्टाचार के खिलाफ खड़ी हुई थी।
 

सीएम केजरीवाल ने भाजपा पर कसा तंज
शराब नीति मामले में ईडी की कार्रवाई पर दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि उनके घर पर कुछ भी नहीं मिलेगा। उन्होंने कहा कि साल 2024 के चुनाव आ रहे हैं। वे जानते हैं कि वे हार जाएंगे। ये उनके हताश प्रयास हैं। जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आएंगे। ईडी, सीबीआई जैसी सभी एजेंसियां एक्टिंग हो जाएंगी। 
 
विज्ञापन

ईडी की कार्रवाई पर बीजेपी नेता शहजाद पूनावाला की टिप्पणी
प्रवर्तन निदेशालय की टीम द्वारा आज सुबह आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह के आवास पर छापेमारी के बाद भारतीय जनता पार्टी के नेता शहजाद पूनावाला ने कहा कि आप का मतलब है और अधिक पाप। पूनावाला ने कहा कि शराब घोटाले में अरविंद केजरीवाल और आप पार्टी के बुरे कृत्य दिन-ब-दिन सामने आ रहे हैं। शराब घोटाला मामले पर रिपोर्ट कार्ड देने के बजाय वे पीड़ित होने का कार्ड खेल रहे हैं।

संजय सिंह पर ईडी की कार्रवाई को लेकर बोले सौरभ भारद्वाज
ईडी की कार्रवाई पर दिल्ली मंत्री और आम आदमी पार्टी नेता सौरभ भारद्वाज ने कहा कि काल्पनिक घोटाला है। यह एक ऐसा फर्जी घोटाला है। जिसकी जांच पिछले 15 महीनों से चल रही है। ईडी और सीबीआई ने कम से कम 1000 जगहों पर छापेमारी की है। लेकिन कहीं से 1 रुपया भी बरामद नहीं हुआ है। उन्हें कुछ भी नहीं मिलेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें