फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: दवा खरीद जांच और दो आईएएस के तबादले पर आप ने उठाए सवाल

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने एसीबी के ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर विक्रमजीत सिंह के कार्यकाल पूरा होने से पहले तबादले पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि दवा और चिकित्सा उपकरण खरीद मामले की जांच के बाद तबादला कई सवाल खड़े करता है।
भारद्वाज के मुताबिक, स्वास्थ्य विभाग से जुड़े कथित खरीद मामले में एसीबी ने अदालत में करीब 12 हजार पन्नों की चार्जशीट दाखिल की है, जिसमें पूर्व डीजीएचएस डॉ. वत्सला अग्रवाल समेत तीन लोगों को आरोपी बनाया गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि जांच आगे बढ़ने पर कुछ अन्य प्रभावशाली लोगों की भूमिका सामने आ सकती थी और जांच सीमित करने का दबाव था। उन्होंने टेंडर शर्तों में कथित हेरफेर और बाजार कीमत से अधिक दरों पर खरीद का भी आरोप लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, भारद्वाज ने राजस्व सचिव-सह-प्रभागीय आयुक्त नीरज सेमवाल और आबकारी आयुक्त रवि झा के अरुणाचल प्रदेश तबादले पर भी सवाल उठाए। उन्होंने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से तबादलों का कारण स्पष्ट करने की मांग की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें