फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना की टेस्टिंग बढ़ाने के लिए आईसीएमआर के नियमों में हो बदलाव, आप ने लिखा केंद्र को पत्र

Sat, 13 Jun 2020 01:49 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
सत्येंद्र जैन, संजय सिंह - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

भारत में कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए इस समय यह बहस तेज हो गई है कि भारत में टेस्ट की संख्या बढ़ाई जाए। इसकी वकालत आम आदमी पार्टी भी तेजी से कर रही है। एक ओर जहां टेस्ट की संख्या बढ़ाने के सवाल को लेकर स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने आईसीएमआर को नियम बदलने के लिए कहा तो आप के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने तो केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री को इसके लिए पत्र ही लिख दिया है।

विज्ञापन


दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री से जब दिल्ली में टेस्ट की संख्या बढ़ाने पर सवाल किया गया तो वह बोले कि, अगर आप चाहते हैं कि ज्यादा टेस्ट हों तो आप आईसीएमआर से उनकी गाइडलाइन बदलने को कहें। हम आईसीएमआर की गाइडलाइन का उल्लंघन नहीं कर सकते जो कोरोना के टेस्ट के लिए बनाई गई है।

संजय सिंह ने लिखा केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री को खत
दिल्ली में कोरोना के बढ़ते मामलों और कोरोना टेस्ट की संख्या बढ़ाने को लेकर जब आप सांसद संजय सिंह से बात की गई तो उन्होंने कहा कि इस समय की सबसे बड़ी जरूरत ये है कि टेस्ट की संख्या को बढ़ाया जाए। उसके लिए आईसीएमआर की गाइडलाइन को बदलना होगा। मैंने स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन को भी इसके लिए पत्र लिखा है कि कोई भी जो संदिग्ध हो कि उसे कोरोना संक्रमण है तो उसे पैथोलॉजी लैब में टेस्ट कराने की अनुमति मिले।
विज्ञापन


संजय सिंह का कहना है कि देश के ज्यादा से ज्यादा पैथ लैब्स को टेस्ट करने के लिए लाइसेंस मिले और राज्यों को ज्यादा से ज्यादा टेस्टिंग किट उपलब्ध कराए जाएं। यह पता होना ही चाहिए कि कौन संक्रमित है और कौन नहीं। वरना हम आग के गोले पर बैठकर उसके फटने का इंतजार करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें