फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुरक्षा के लिए बैंकों को चिट्ठी लिखेगी दिल्ली पुलिस

Sat, 13 Jun 2020 12:49 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी पुरुषोतम वर्मा, नई दिल्ली

सार

  • लॉकडाउन में बेरोजगारी की वजह से बैंक और एटीएम लूट की जताई संभावना
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लॉकडाउन के कारण बढ़ी बेरोजगारी व पैसे की तंगी को देखते हुए दिल्ली में बैंक लूट व एटीएम को उखाड़ने की वारदात हो सकती हैं। दिल्ली पुलिस इनको रोकने के लिए बैंकों को सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता करने के लिए बैंकों को चिट्ठी लिखने जा रही है। दिल्ली पुलिस बैंक मैनेजर से मुलाकात भी करेगी। 
विज्ञापन


दिल्ली पुलिस आयुक्त एसएन श्रीवास्तव ने बैठक में अधिकारियों को बैंक व एटीएम के पास रात के समय पेट्रोलिंग करने के सख्त आदेश दिए हैं। पुलिस को इनपुट मिले हैं कि दिल्ली में बैंकों में लूट हो सकती है और एटीएम को लूटने व उखाड़ कर ले जाने की वारदातें बढ़ सकती हैं। बैंकों से कहा जाएगा कि सीसीटीवी लगवाए जाए। खराब हैं तो ठीक करवाया जाए। 

एटीएम पर सुरक्षा गार्ड तैनात करनेऔर ऐसा नहीं करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी जाएगी। उन्होंने कहा कि लॉकडाउन से पहले पूरी दिल्ली में एटीएम को उखाड़ने की करीब 20 वारदात हुई थीं। उन्होंने यह भी आदेश दिए कि पिकेट लगाकर चेकिंग की जाए। वाहन पर दो या उससे ज्यादा लोग बैठे मिलें, तो जब्त किया जाए और चालक के खिलाफ डीपीएक्ट के तहत कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें