फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी आप, पार्टी को मजबूत करने का काम शुरू

Sun, 07 Jul 2019 07:07 AM IST
Abhishek Singh अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी - फोटो : Social Media
विज्ञापन

आम आदमी पार्टी (आप) ने दिल्ली विधानसभा चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसके लिए पार्टी ने अपने सभी जिला इकाइयों में फेरबदल करते हुए जिला कमेटियों के पुनर्गठन का एलान किया है। जिलाध्यक्षों की देखरेख में संगठन को नया रूप दिया जाएगा। दिल्ली प्रदेश संयोजक गोपाल राय ने शनिवार को इसका एलान किया।

विज्ञापन


गोपाल राय ने नए प्रभारियों की सूची जारी करते हुए बताया कि पार्टी ने विधानसभा चुनाव के लिए संगठन को मजबूत करने की कवायद शुरू कर दी है। आप ने चौदह जिलों में नए जिलाध्यक्षों की नियुक्ति की है। सभी नवनियुक्त अध्यक्ष जमीनी स्तर के पार्टी के संगठन को मजबूत करेंगे। 

गोपाल राय ने बताया कि अभी जिलास्तर की पार्टी इकाई में फेरबदल किया गया है। इसके बाद मंडल से होते हुए बूथ स्तर तक संगठन का पुनर्गठन होगा। गोपाल राय की मानें तो पार्टी की योजना है कि नए विचारों और दृष्टिकोण के साथ पार्टी विधानसभा चुनाव की तैयारियों में आगे बढ़ेगी। गोपाल राय ने उम्मीद जताई कि आप 2020 के विधानसभा चुनाव में एक बार फिर 2015 के प्रदर्शन को दोहराएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें