फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'आप की बढ़ती लोकप्रियता ने आनंदीबेन को गुजरात में इस्तीफे के लिए किया मजबूर'

Mon, 01 Aug 2016 09:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
anandiben patel - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
गुजरात की मुख्यमंत्री आनंदी बेन पटेल के इस्तीफे की वजह आम आदमी पार्टी (आप) ने प्रदेश में बढ़ते अपने जनाधार को बताया है। विपश्यना करने हिमाचल प्रदेश गये अरविंद केजरीवाल ने ट्वीटर पर हमला बोला। 
विज्ञापन


केजरीवाल ने ट्वीट किया कि मुख्यमंत्री का अपने पद से इस्तीफा देना आप के गुजरात में बढ़ते प्रभाव का नतीजा है।

जिस प्रकार तेजी से लोगों के बीच आप की लोकप्रियता बढ़ रही है, उससे भाजपा गुजरात में बुरी तरह से डर गई है। यह भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई का परिणाम है। 
Trending Videos
विज्ञापन

आप नेताओं ने पीएम पर भी साधा निशाना

आशुतोष
वहीं, आप नेता आशुतोष ने ट्वीट किया कि गुजरात में बढ़ती आप की लोकप्रियता ने आनंदीबेन को हटाने पर मजबूर किया है। प्रधानमंत्री डरे हुए हैं।

उन्हें पता चल गया है कि गुजरात में आप की लोकप्रियता बढ़ रही है, जिसके चलते वे अपनी जमीन खो रहे हैं। आशुतोष ने कहा कि आनंदीबेन को इस्तीफा देने पर मजबूर किया गया था यदि वे ऐसा नहीं करती तो उन्हें बर्खास्त कर दिया जाता। 

आशुतोष ने संभावना व्यक्त की कि दलितों एवं पटेलों को पीएम मोदी के निर्देशों के अनुसार प्रताड़ित करने वाली आनंदीबेन पटेल को उपराज्यपाल भी बनाया जा सकता है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें