आम आदमी पार्टी का कहना है कि दिल्ली पुलिस शिकायतकर्ताओं पर दबाव बनाकर उनसे झूठे बयान दिलाकर आप विधायकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर रही है।
दिल्ली पुलिस को यह निर्देश सीधे केंद्रीय गृह मंत्रालय और प्रधानमंत्री कार्यालय से दिए जा रहे हैं। आम आदमी पार्टी दिल्ली संयोजक दिलीप पांडे ने प्रेस वार्ता में कहा कि आप विधायकों के खिलाफ झूठे मुकदमे दर्ज करने के लिए दिन-रात काम किया जा रहा है।
विधायक अमानतुल्ला खान ने कहा कि जिस महिला ने मेरे खिलाफ शिकायत दी थी, उस महिला पर दिल्ली पुलिस ने दबाव बनाकर झूठा बयान दिलवाया।