फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेएनयू विवाद में विधायक और तीन वकीलों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल

Sat, 23 Jul 2016 09:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
JNU
विज्ञापन
पटियाला हाउस कोर्ट परिसर में जेएनयू छात्रों व पत्रकारों से मारपीट मामले में थाना तिलक मार्ग पुलिस ने तीन चार्जशीट दाखिल किए हैं। इनमें दो चार्जशीट में तीन वकीलों को तथा तीसरी चार्जशीट में भाजपा के विधायक ओपी शर्मा को आरोपी बनाया गया है।
विज्ञापन


मामला पटियाला हाउस कोर्ट परिसर में 15 व 17 फरवरी 2016 को जेएनयू छात्रसंघ कन्हैया कुमार की कोर्ट में पेशी व उसके बाद मारपीट से जुड़ा है। अदालत चार्जशीट पर 22 सितंबर को विचार करेगी। 

महानगर दंडाधिकारी स्निग्धा सरवरिया के समक्ष दिल्ली पुलिस ने पहली चार्जशीट 15 फरवरी को हुई हिंसा के मामले में दाखिल की है। इस दिन पत्रकारों के साथ मारपीट व धक्का मुक्की की गई थी। 
विज्ञापन


इस मामले में पुलिस ने तीन अधिवक्ताओं विक्रम सिंह चौहान, यशपाल सिंह व ओम शर्मा को आरोपी बनाया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ दंगा करने, धमकी देने, चोट पहुंचाने और हंगामा करने की धाराएं लगाई हैं। 
विज्ञापन

ओपी शर्मा पर चोट पहुंचाने, रास्ता रोकने, धमकी देने संबंधी धाराएं

ओपी शर्मा
पुलिस ने दूसरी चार्जशीट भी 15 फरवरी को कोर्ट के बाहर सीपीआई कार्यकर्ता से मारपीट के मामले में दाखिल की है। इस मामले में पुलिस ने भाजपा विधायक ओपी शर्मा को आरोपी बनाया है। पुलिस ने शर्मा पर चोट पहुंचाने, रास्ता रोकने, धमकी देने संबंधी धाराएं लगाई हैं। 

तीसरी चार्जशीट 17 फरवरी को गेट नंबर दो पर एक वकील के साथ मारपीट मामले में दाखिल की गई है। इस मामले में पुलिस ने विक्रम सिंह चौहान व यशपाल सिंह को आरोपी बनाया है।

पुलिस ने आरोपों की पुष्टि के सबूत के तौर पर कोर्ट परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज पेश की है। गौरतलब है कि 17 फरवरी को पटियाला हाउस कोर्ट में कन्हैया कुमार को लाया जा रहा था तो गेट नंबर पांच के पास उस पर हमला हुआ था। 

कन्हैया का कहना था कि जिस वकील ने उस पर हमला किया था वह पुलिस की मौजूदगी के बावजूद कोर्ट रूम में भी पहुंच गया था। इस मामले में पुलिस अभी जांच कर रही है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें