फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: टमाटर और अदरक की माला डालकर संसद पहुंचे AAP सांसद सुशील कुमार गुप्ता, महंगाई के खिलाफ उठाई आवाज

Wed, 09 Aug 2023 01:45 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

आम आदमी पार्टी (आप) के राज्यसभा सदस्य सुशील कुमार गुप्ता देश की संसद में टमाटर और अदरक की माला पहनकर पहुंचे।
विज्ञापन
सुशील कुमार गुप्ता - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टमाटर के बढ़ते दामों ने जनता की कमर तोड़कर रख दी है। इसकी कीमतें आसमान छू रही हैं। मंहगाई के प्रति सरकार का ध्यान खींचने के लिए आम आदमी पार्टी (आप) के राज्यसभा सदस्य सुशील कुमार गुप्ता देश की संसद में टमाटर और अदरक की माला पहनकर पहुंचे।
विज्ञापन


सुशील कुमार गुप्ता ने अपने ट्विटर अकाउंट पर टमाटर और अदरक की माला पहनी अपनी तस्वीर पोस्ट की। उन्होंने ट्विटर पर कहा, 'संसद से 100 मीटर की दूरी पर भी टमाटर खरीदने के लिए लंबी लाइन लगी है। पिछले कई दिनों से हम संसद में मोदी जी को खोज रहे हैं, लेकिन वो पता नहीं कहां गायब हैं।'

आप आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने ट्विटर पर लिखा, तो क्या अब गरीब की महंगाई का मुद्दा सदन में उठाना भी गुनाह हो गया है? भाजपा वाले सोने की माला पहन कर आते है तो आपत्ति नहीं। आप सांसद सुशील कुमार गुप्ता गरीब का सोना 'टमाटर' की माला पहनकर गये तो आपत्ति क्यों? पहले भाजपा वालों की सोने हीरे की माला उतरवाओ। महंगाई का मुद्दा उठायेगी आम आदमी पार्टी। बता दें कि इन दिनों देश के कई हिस्सों में टमाटर 250 रुपए प्रति किलो तक बिक रहा है। तो अदरक लगभग 320 रुपये किलो बिक रही है। लोकसभा में चल रहे अविश्वास प्रस्ताव की चर्चा में शामिल होने बुधवार को आप सांसद सुशील कुमार गुप्ता पहुंचे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें