फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आप सांसद संजय सिंह ने लिखा केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान को पत्र

Tue, 19 Nov 2019 09:38 PM IST
Avdhesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
विज्ञापन
संजय सिंह - फोटो : एएनआई
विज्ञापन
दिल्ली में पानी की शुद्धता पर चल रही सियासत के बीच आम आदमी पार्टी (आप) सांसद संजय सिंह ने केंद्रीय मंत्री राम विलास पासवान को पत्र लिखा है। इसमें केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के बयान का हवाला देते हुए केंद्र सरकार की हालिया रिपोर्ट पर सवाल उठाया है। आप सांसद ने दिल्ली में केंद्र सरकार की तरफ से कराई सेपलिंग की रिपोर्ट मांगी है।
विज्ञापन


संजय सिंह ने लिखा है कि बीते दिनों जल प्रदूषण से जुड़ी केंद्रीय खाद्य एवं आपूर्ति मंत्रालय की रिपोर्ट में दिल्ली को शामिल किया गया है। इससे आशंका बनती है कि रिपोर्ट राजनीति से प्रेरित व दिल्ली राज्य को बदनाम करने की मंशा से जारी की गई है। वजह यह कि केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने कुछ महीने पहले एक रिपोर्ट जारी करते हुए कहा था कि दिल्ली का पेयजल यूरोपीय मानकों से बेहतर पाया गया है।

आप सांसद ने राम विलास पासवान से मांग की है कि जल प्रदूषण पर दिल्ली व अन्य राज्यों पर तैयार की गयी रिपोर्ट व जिन स्थानों से सैंपल लिए गए उनके नाम व तारीख सहित सम्पूर्ण रिपोर्ट सार्वजनिक की जाए। इससे देश की जनता को पीने के पानी के सम्बन्ध में सही स्थिति पता चल सकेगी। संजय सिंह ने केंद्रीय मंत्री ने कई सवाल भी किए हैं।
विज्ञापन

        
संजय सिंह के सवाल:


. आपने जल शक्ति मंत्री की रिपोर्ट को संज्ञान में क्यों नहीं लिया?
. दोनों रिपोर्ट में कौन सी रिपोर्ट सही है कौन सी झूठी है यह कैसे तय होगा?
.  आपने दिल्ली के पानी पर अपनी रिपोर्ट किन मानकों के तहत तैयार की, आपकी रिपोर्ट का आधार क्या है? 
. पिछले दिनों उत्तर प्रदेश के सम्बन्ध में एक रिपोर्ट सामने आयी है कि नाले और चमड़े के कारखानों का पानी कानपुर से वाराणसी तक खुले आम पवित्र गंगा नदी में जाता है। इस पर एनजीटी ने उत्तरप्रदेश सरकार पर दस करोड़ का जुर्माना भी किया गया है। इस गंभीर रिपोर्ट पर आप खामोश क्यों है?
. दिल्ली जल बोर्ड द्वारा पिछले 9 माह में लगभग डेढ़ लाख स्थानों से पानी का सैंपल लिया गया, जिसमें लगभग 98.5 फीसदी पानी के सैंपल सही पाये गए हैं तो फिर आपकी रिपोर्ट बिल्कुल विपरीत क्यों है?
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें