फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'बहुते बेइज्जती है': 'NDA घटक दलों के हिस्से में सिर्फ झुनझुना मंत्रालय आया', नई सरकार पर विपक्ष का पहला हमला

Mon, 10 Jun 2024 08:43 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली

सार

नई एनडीए सरकार के मंत्रियों में विभागों के बंटवारे को लेकर सांसद और आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह ने मोदी सरकार पर हमला बोला है। संजय सिंह ने कहा कि एनडीए के घटक दलों के हिस्से में सिर्फ 'झुनझुना मंत्रालय' आया। 
विज्ञापन
आप सांसद संजय सिंह - फोटो : x/AAP
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को नई सरकार की पहली कैबिनेट बैठक की, इसके बाद मंत्रिपरिषद सहयोगियों के बीच विभागों का बंटवारा कर दिया गया। विभागों के बंटवारे के बाद आम आदमी पार्टी (आप) के राज्यसभा सांसद संजय ने नई राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) सरकार में मंत्रिमंडल के गठन को लेकर मोदी सरकार पर हमला किया है। संजय सिंह ने कहा कि एनडीए के घटक दलों के हिस्से में सिर्फ 'झुनझुना मंत्रालय' आया। 

विज्ञापन

सांसद संजय सिंह ने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा है कि, 'न गृह, न रक्षा, न वित्त, न विदेश, न वाणिज्य। न सड़क, न रेल, न शिक्षा, न स्वास्थ्य। न कृषि, न जलशक्ति और न पेट्रोलियम न दूरसंचार। एनडीए के घटक दलों के हिस्से में सिर्फ “झुनझुना मंत्रालय” आया है। बहुते बेइज्जती है!'
 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें