फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आप सांसद संजय सिंह बोले, क्यों छिपाई जवानों को बंधक बनाने वाली बात, केंद्र दे जवाब

Fri, 19 Jun 2020 05:51 PM IST
Harendra Chaudhary डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

  • सर्वदलीय बैठक में AAP नेता अरविंद केजरीवाल को न बुलाने को लेकर आम आदमी पार्टी नाराज
  • पार्टी ने साफ किया है कि वह चीन विवाद में सरकार के साथ खड़ी है
विज्ञापन
संजय सिंह - फोटो : ANI (File)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने कहा कि भारत और चीन सीमा पर चल रहे विवाद को लेकर भारतीय सरकार का रवैया बेहद ही दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि सरकार को यह बताना चाहिए कि उसने देश से यह बात क्यों छिपाई कि चीन ने हमारे सैनिकों को बंधक बना लिया था।

विज्ञापन

उन्होंने कहा कि यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि सरकार ने सर्वदलीय बैठक बुलाई है, लेकिन इसके लिए आम आदमी पार्टी नेता और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को आमंत्रित नहीं किया गया, जबकि बैठक दिल्ली में ही हो रही है।

पार्टी ने साफ किया है कि वह चीन विवाद में सरकार के साथ खड़ी है।

 

सांसद संजय सिंह ने कहा कि यह खबर भी सुनने में आई है कि चीन ने भारत की कुछ  जमीन पर कब्जा कर लिया है। इसे लेकर दोनों देशों के बीच कई दौर की वार्ता भी हो चुकी है लेकिन इसका कोई हल नहीं निकल सका है।

विज्ञापन


इससे लोगों के मन में गुस्सा है। उन्होंने कहा कि सरकार ने पहले कहा कि हमारे तीन जवान शहीद हुए हैं, फिर बताया गया कि हमारे 20 जवान शहीद हुए हैं।

केंद्र सरकार ने यह झूठ भी बोला कि हमारा कोई भी सैनिक चीन के कब्जे में नहीं है, परंतु कल मीडिया के माध्यम से यह खबरें आई कि चीन ने 10 भारतीय सैनिकों को रिहा किया।

उन्होंने कहा कि सरकार को बताना चाहिए कि इतने संवेदनशील मामले पर वह झूठ क्यों बोल रही है। 

 

उन्होंने कहा कि यह देश की जनता के साथ एक विश्वासघात है, जो केंद्र की सरकार कर रही है।

जवानों की शहादत की सही जानकारी न देना, आंकड़े छिपाना, देश को गुमराह करना, सीमा विवाद जैसे मसले पर सही जानकारी देश की जनता को न देना, यह देश की जनता के साथ एक बहुत बड़ा विश्वासघात है।

 

उन्होंने कहा कि हमारे जवानों की शहादत बेकार नहीं जानी चाहिए। हमारे जवानों की शहादत का भारत की सरकार चीन से बदला ले।

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी चीन को मुंहतोड़ जवाब दें। आम आदमी पार्टी इस मसले पर पूरी तरह से केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ खड़ी है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें