फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sanjay Singh: 'ये लोग चुनाव और आरक्षण खत्म करेंगे, संविधान बदल देंगे', भाजपा पर बरसे AAP सांसद संजय सिंह

Thu, 18 Apr 2024 12:32 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

आप सांसद संजय सिंह ने कहा कि इस बार अगर गलती से भी नरेंद्र मोदी की सरकार आ गई तो ये देश का संविधान बदल देंगे। ये लोग चुनाव और आरक्षण खत्म कर देंगे। युवाओं, किसानों और महिलाओं के अधिकारों को छीन लेंगे।
विज्ञापन
संजय सिंह - फोटो : X/AAP
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने गुरुवार को एक बार फिर भाजपा पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि भाजपा वाले बाबा साहब का लिखा हुआ संविधान नहीं बल्कि आरएसएस का लिखा हुआ संविधान मानते हैं। उन्होंने कहा कि अगर इस बार भाजपा सरकार सत्ता में आ गई तो ये लोग देश का सविंधान बदल देंगे।

विज्ञापन


आप सांसद ने कहा, '2024 का लोकसभा का चुनाव आखिरी चुनाव है। इस बार अगर गलती से भी नरेंद्र मोदी की सरकार आ गई तो ये देश का संविधान बदल देंगे। ये लोग चुनाव और आरक्षण खत्म कर देंगे। युवाओं, किसानों और महिलाओं के अधिकारों को छीन लेंगे। इस बात की आशंका हर दिन मजबूत हो रही है।

उन्होंने आगे कहा, प्रधानमंत्री बाबा साहब को चुनौती देते हुए कहते हैं कि वो खुद भी आ जाएं तो संविधान नहीं बदल सकते। इससे साफ है कि इनके मन में संविधान बदलने की मंशा है। अमित शाह कहते हैं कि 50 साल तक भाजपा राज करेगी। आरएसएस वाले कहते हैं कि देश में आरक्षण खत्म होना चाहिए। भाजपा वाले बाबा साहब का लिखा हुआ संविधान नहीं बल्कि आरएसएस का लिखा हुआ संविधान मानते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें