फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आप सांसद संजय सिंह का तंज: 'क्या अमित शाह के बेटे को क्रिकेट का बल्ला पकड़ना आता है, BCCI के सचिव बने हुए हैं'

Sat, 04 May 2024 10:58 AM IST
विजय पुंडीर एएनआई, नई दिल्ली

सार

संजय सिंह ने कहा कि अमित शाह के बेटे को क्रिकेट का बल्ला पकड़ना आता है? BCCI के सचिव बने हुए हैं और हमारे घर के बेटे 17 साल की उम्र में जवान बनेंगे और 21 साल में रिटायर हो जाएंगे।
विज्ञापन
संजय सिंह - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद ने एक बार फिर भाजपा पर हमला बोला है। उन्होंने अमित शाह के बेटे जय शाह के बीसीसीआई सचिव होने को लेकर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि क्या अमित शाह के बेटे को बल्ला पकड़ना आता है? लेकिन, वह बीसीसीआई के सचिव हैं। इसी के साथ आप सांसद ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी निशाना साधा है।

विज्ञापन


AAP सांसद संजय सिंह ने कहा, 'अमित शाह के बेटे को क्रिकेट का बल्ला पकड़ना आता है? BCCI के सचिव बने हुए हैं और हमारे घर के बेटे 17 साल की उम्र में जवान बनेंगे और 21 साल में रिटायर हो जाएंगे। मोदी जी को 73 साल में तीसरी बार मौका चाहिए और 21 साल का जवान रिटायर होकर घर पर बैठेगा। ये लोग घोर परिवारवादी हैं। अपने परिवार और दोस्तों को बढ़ाने के अलावा ना PM मोदी के पास कोई काम है, ना अमित शाह के पास, ना भाजपा के पास कोई काम है। हम अपने देश का भविष्य बनाना चाहते हैं मोदी और अमित शाह अपने दोस्तों का भविष्य बनाना चाहते हैं। हम देश के लिए काम कर रहे हैं वे दोस्त के लिए काम कर रहे हैं।'
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें