फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Water Crisis: आप विधायकों ने जल शक्ति मंत्री को लिखा पत्र, बोले- दुर्भाग्य है कि पानी पर राजनीति हो रही

Sat, 15 Jun 2024 03:53 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

दिल्ली में जल संकट के बीच आम आदमी पार्टी के विधायकों ने जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल को पत्र लिखा है। विधायकों ने पत्र लिखकर उनसे आग्रह किया कि इंटरस्टेट कोर्डिनेशन की जिम्मेदारी उठा लें तो दिल्ली में पानी की समस्या दूर हो सकती है। 
 
विज्ञापन
दिल्ली में पानी की भारी किल्लत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली में लगातार जल संकट बना हुआ है। लोग भीषण गर्मी और पानी की कमी से जूझ रहे हैं। आम आदमी पार्टी के नेता दिलीप पांडेय ने बताया कि हिमाचल प्रदेश ने अतिरिक्त पानी छोड़ने का आग्रह स्वीकार कर लिया है। लेकिन यमुना में पानी लगातार कम बना हुआ है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में पानी के प्रोडक्शन कम हो रहा है और दिल्ली की जनता काफी परेशान है। दुर्भाग्य है कि इसे लेकर राजनीति की जा रही है। 

विज्ञापन


विज्ञापन


वहीं, आम आदमी पार्टी के सभी विधायकों ने शनिवार को केंद्रीय मंत्री सीआर पाटिल को एक पत्र लिखा। विधायकों ने पत्र लिखकर उनसे आग्रह किया कि इंटरस्टेट कोर्डिनेशन की जिम्मेदारी उठा लें तो यह समस्या दूर हो सकती है। विधायकों ने सीआर पाटिल से रविवार को मिलने का समय मांगा है। विधायकों का कहना है कि उन्हें उम्मीद है कि जल शक्ति मंत्री उनसे मिलेंगे और दिल्ली की जनता की फरियाद सुनेंगे। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें