फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: सीबीआई जांच के घेरे में आप के दो विधायक, गिरफ्तार डीटीसी उपमहाप्रबंधक से पूछताछ में आया सामने

Tue, 05 Jul 2022 06:15 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

डीटीसी के उपमहाप्रबंधक अहमद ने जांच अधिकारियों को बताया कि दो विधायकों, सुल्तानपुर माजरा से मुकेश अहलावत और बुराड़ी से संजीव झा ने उन्हें पोस्टिंग प्रभावित करने के लिए पत्र लिखा था।
विज्ञापन
सीबीआई - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आम आदमी पार्टी (आप) के दो विधायक दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) में ड्राइवरों के स्थानांतरण और पोस्टिंग को कथित रूप से प्रभावित करने के आरोप में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की जांच के घेरे में हैं। 

विज्ञापन


अधिकारियों ने सोमवार को बताया, रिश्वतखोरी के एक मामले में गिरफ्तार डीटीसी के उपमहाप्रबंधक शकील अहमद ने पूछताछ के दौरान दावा किया कि कई विधायक ड्राइवर और अन्य डीटीसी कर्मचारियों के स्थानांतरण और पोस्टिंग से संबंधित मामलों में हस्तक्षेप करते हैं। अधिकारियों ने दावा किया कि अहमद ने जांच अधिकारियों को बताया कि दो विधायकों, सुल्तानपुर माजरा से मुकेश अहलावत और बुराड़ी से संजीव झा ने उन्हें पोस्टिंग प्रभावित करने के लिए पत्र लिखा था।

एक अधिकारी ने कहा, क्या इस तरह की सिफारिशों में लेन-देन हुआ, यह सीबीआई के लिए जांच का विषय है। संपर्क करने पर अहलावत ने कहा कि अगर किसी ने उनसे संपर्क किया होगा तो शायद उन्होंने अधिकारियों से उन लोगों को उनके निवास स्थान के करीब स्थानांतरित करने के लिए बात की होगी। जन प्रतिनिधि के रूप में यह उनका कर्तव्य है। झा के सहायक ने कहा कि वह विधानसभा सत्र में व्यस्त हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें