फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली विधानसभा उपाध्यक्ष वंदना कुमार ने दिया इस्तीफा, ली हार की जिम्मेदारी

Sun, 29 May 2016 09:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली नगर निगम उपचुनाव में उम्मीद से कम सीटें मिलने पर आम आदमी पार्टी में असर दिखने लगा है। हार के बाद आप विधायक और दिल्ली विधानसभा उपाध्यक्ष वंदना  कुमार ने शनिवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि उनके विधानसभा में एक वार्ड में हुए चुनाव और उसमें मिली हार की जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा दिया है। इस्तीफी विधानसभा अध्यक्ष को देने के बजाए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को दिया गया है।

बताते चले कि निगम उपचुनाव में शालीमार बाग के वार्ड नंबर 55 से आम आदमी पार्टी चुनाव हार गई थी। यह सीट भाजपा के खाते में गई। यह वार्ड वंदना कुमारी की विधानसभा सीट के अंतर्गत आती है।
विज्ञापन


यहां से वंदना कुमार ने पार्टी से लड़कर अपने आदमी को टिकट भी दिलवाया था तब से वह पार्टी के नजरों में थी। पार्टी ने पहले से सभी उन विधायकों को जिनके इलाके में वार्ड है उन्हें सख्द हिदायत दी थी।

वह अपने जिम्मेदारी से भागे नहीं इसलिए उनके चहेतों को टिकट भी दिया गया था। सूत्र बताते है कि चूंकि निगम उप चुनाव में वंदना कुमारी ने अपने पंसदीदा उम्मीदवार को टिकट दिलाने के लिए पार्टी कार्यालय में हंगामा किया था।

नतीजन चुनाव में हार के बाद वंदना पर पार्टी की ओर से इस्तीफे का दबाब था। जिसके चलते उन्होंने पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को अपना इस्तीफा दे दिया।
विज्ञापन

इस्तीफे से फिर पार्टी में नई कलह को जन्म भी दिया है। जानकारों की माने तो कायदे से वंदना कुमारी को विधानसभा अध्यक्ष को इस्तीफा देना चाहिए। मगर उन्होंने मुख्यमंत्री को अपना इस्तीफा दिया है।

वंदना कुमारी के इस्तीफे के बाद दूसरे विधायक जो कि पद पर है उनके ऊपर भी दबाव बना है। क्योंकि पार्टी को 13 निगम सीटों में से महज पांच पर जीत हासिल हुई थी। जिन सीटों पर पार्टी चुनाव हारी इसमें विधानसभा अध्यक्ष रामनिवास गोयल के विधानसभा सीट का एक वार्ड भी आता है। 

दिल्ली में आप ने सात उपाध्यक्ष बनाए
राजधानी में अगले साल दिल्ली नगर निगम चुनावों को देखते हुए आम आदमी पार्टी ने संगठन का विस्तार शुरू कर दिया है। शनिवार को पार्टी ने दिल्ली में संगठन को और मजबूत करने के लिए सात उपाध्यक्षों की नियुक्ति की है।

इन उपाध्यक्षों को दो-दो जिला इकाइयों को मजबूत करने की जिम्मेदारी होगी। पार्टी निगम चुनावों में मजबूती के साथ लड़ना चाहती है। आप के दिल्ली प्रदेश संयोजक दिलीप पांडेय ने सात अलग-अलग विधायकों को उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी है।

इस टीम में जिन विधायकों को जगह मिली है उनमें महिंदर यादव, राजेंद्र पाल गौतम, सहीराम, संजीव झा, अमानतुल्लाह खान, जरनैल सिंह और प्रवीण कुमार शामिल हैं। ये विधायक आगे दिल्ली में संगठन को मजबूत करने की दिशा में काम करेंगे। पार्टी ने उपाध्यक्षों की नियुक्ति में दिल्ली की जातिगत, क्षेत्रवार भौगोलिक स्थिति को ध्यान में रखते हुए उपाध्यक्ष बनाए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें