नरेला से आप विधायक शरद चौहान को अदालत ने बृहस्पतिवार को जमानत दे दी। अदालत ने कहा कि आरोपी विधायक से पुलिस गहराई से पूछताछ कर चुकी है इसलिए उसे जेल में रखने का कोई औचित्य नहीं है।
दिल्ली पुलिस ने शरद चौहान को आप कार्यकर्ता सोनी मिश्रा खुदकुशी मामले में गिरफ्तार 30 जुलाई को गिरफ्तार किया था। रोहिणी जिला अदालत की अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश गौतम मनन ने शरद चौहान को जमानत प्रदान कर दी।
अदालत ने 30 हजार रुपये के निजी मुचलके व इतनी ही राशि के जमानती की शर्त पर जमानत दी है। अदालत ने अपने फैसले में कहा कि पीड़िता ने 19 जुलाई को खुदकुशी की थी और अस्पताल में उसने मोबाइल वीडियो पर अपना बयान रिकॉर्ड किया था।