फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेल में ही रहेंगे आप विधायक नरेश यादव, कोर्ट से नहीं मिली जमानत

Fri, 29 Jul 2016 01:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी के विधायक नरेश यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कुरान शरीफ की बेअदबी मामले में फंसे दिल्ली के विधानसभा क्षेत्र महरौली से आम आदमी पार्टी के विधायक नरेश यादव अभी जेल में ही रहेंगे।
विज्ञापन


आम आदमी पार्टी के विधायक को कोर्ट से जमानत नहीं मिल सकी है। कोर्ट ने विधायक पर आरोपों को गंभीर करार दिया।

उनकी रेगुलर बेल की अर्जी लेकर चंडीगढ़ से मालेरकोटला पहुंची वरिष्ठ वकीलों की टीम की सभी दलीलों को खारिज करते हुए यहां की सिविल कोर्ट ने विधायक नरेश यादव की जमानत नामंजूर कर दी। 
Trending Videos
विज्ञापन

आरोप गंभीर इसलिए जमानत नहीं : कोर्ट

आप एमएलए नरेश यादव
सरकारी वकील अश्विनी कुमार ने बताया कि प्रीती सुखेजा एडिशनल सिविल जज की अदालत ने अपनी टिप्पणी में विधायक पर लगे आरोपों को बेहद गंभीर बताते हुए जमानत याचिका खारिज की है। 

इससे पूर्व जमानत बहस में शामिल हुए शिकायतकर्ता के वकील परवेज अख्तर ने कोर्ट से आग्रह किया कि बेअदबी से मुस्लिम समाज की भावनाओं को भारी ठेस पहुंची है इसलिए विधायक को जमानत न दी जाए। 

उधर, विधायक नरेश यादव के चंडीगढ़ से पहुंचे एडवोकेट हिम्मत सिंह शेरगिल ने कहा कि वे अब जिला संगरूर की सेशन कोर्ट में फिर जमानत अर्जी दाखिल करेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें