आपको याद होगा कुछ दिनों पहले आप के विधायक देवेंद्र सहरावत ने पंजाब में पार्टी के नेताओं द्वारा टिकट के बदले महिलाओं के यौन शोषण का आरोप लगाया था। आज इस मामले में नया मोड़ आ गया है।
दूसरों पर आरोप लगाने वाले देवेंद्र सहरावत पर खुद उनके पिता ने बड़ा आरोप लगाया है। देवेंद्र के पिता रामप्रकाश सहरावत ने कहा है कि उनके बेटे का मानसिक संतुलन सही नहीं है।
देवेंद्र सहरावत पर यह भी आरोप है कि वो काला जादू और तंत्र मंत्र में भी शामिल हैं। देवेंद्र ने अपने पिता को कई बार लोगों के सामने मारने की कोशिश की जिसकी शिकायत उन्होंने अरविंद केजरीवाल से भी चिट्ठी लिखकर की थी।
जबलपुर में सीखा काला जादू
devendra sehrawat
देवेंद्र सहरावत के पिता रामप्रकाश ने 8 फरवरी को उनके बर्ताव की शिकायत करते हुए केजरीवाल को चिट्ठी भेजी थी। चिट्ठी में कई आरोपों के साथ ही देवेंद्र के पिता ने उनपर काला जादू करने का आरोप भी लगाया था।
पीटीआई के मुताबिक चिट्ठी में रामप्रकाश ने लिखा था, 'सेना में काम करते हुए देवेंद्र सहरावत 2005 में कोई कोर्स करने जबलपुर गए थे। वहां उन्होंने काले जादू की ट्रेनिंग ली थी।'
'काला जादू सीखते समय देवेंद्र सहरावत नर्वस ब्रेकडाउन के शिकार हो गए थे। उन्होंने अपने दो बेटों को भेजकर देवेंद्र सहरावत को एयर एंबुलेंस से दिल्ली बुलाया था। दिल्ली के विमहांस अस्पताल में देवेंद्र का इलाज चला था।'
पिता बोले बेटे से संबंध अच्छे नहीं हैं
devendra sehrawat
एक टीवी चैनल से बातचीत में देवेंद्र के पिता ने जबलपुर का की बात तो कही लेकिन काले जादू की बात अपनी जुबान से नहीं कही। देवेंद्र सहरावत ने इस पर कहा है कि वो अपने पिता से अलग रहते हैं।
पिता का दावा है कि देवेंद्र के साथ उनके रिश्ते अच्छे नहीं हैं। प्रापर्टी को लेकर विवाद में देवेंद्र सहरावत ने उन्हें मारने की धमकी दी। आगे भी देवेंद्र सहरावत से उन्हें खतरा है। इसलिए उन्होंने 8 फरवरी को केजरीवाल को चिट्ठी लिखी थी।
देवेंद्र सहरावत आजकल अपनी पार्टी आप के भी निशाने पर हैं। क्योंकि उन्होंने पंजाब में टिकट के बदले महिलाओं के शोषण का आरोप लगाया है। देवेंद्र अभी भी आरोपों पर कायम हैं। देविंदर सहरावत भी केजरीवाल के चुने हुए आम आदमी हैं।