फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘आप’ महिला विधायक पर मंदिर में हमला'

विज्ञापन
विज्ञापन
वसंत विहार स्थित गंगनाथ मंदिर में शुक्रवार शाम को गोलियां चलीं। मंदिर से एक कारतूस व एक खोखा मिलने के साथ सीसीटीवी से वीडियो भी चोरी हो गए। वहीं, ‘आप’ विधायक ने एक व्यक्ति पर मारपीट करने व घूरने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


दक्षिण जिला डीसीपी प्रेमनाथ ने बताया कि वसंत विहार थाना पुलिस ने एक-दूसरे से जुड़ी कुल चार एफआईआर दर्ज की हैं। पुलिस के मुताबिक ‘आप’ विधायक प्रोमिला टोकस ने शुक्रवार दोपहर करीब पौने एक बजे पुलिस को सूचना दी कि वह बाबा गंगनाथ मंदिर में छबील बांट रही थीं।

इसी दौरान नरेंद्र टोकस नामक व्यक्ति ने उसके साथ मारपीट की और रास्ता रोका। नरेंद्र ने उसे व पति धीरज टोकस को मारने की धमकी दी। वसंत विहार थाना पुलिस ने मामला दर्जकर लिया।
विज्ञापन

विज्ञापन

मंदिर का सीसीटीवी वीडियो भी चोरी

इसके बाद शुक्रवार शाम को नरेंद्र ने पुलिस को शिकायत दी कि  धीरज टोकस, सिब्बू पहलवान और छत्तर सिंह ने उसके साथ मारपीट की, उसका रास्ता रोका और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने धीरज टोकस के खिलाफ भी मामला दर्ज कर लिया।

इसके बाद पुलिस को शुक्रवार रात करीब पौने आठ बजे सूचना मिली कि बाबा गंगनाथ मंदिर में गोली चली हैं। पुलिस को मंदिर से एक कारतूस व एक खोखा मिला। एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि गोली धीरज टोकस के किसी व्यक्ति विजेंद्र ने चलाई है।

पुलिस ने आर्म्स एक्ट का मामला दर्जकर तफ्तीश शुरू की। इसके बाद रात को बाबा गंगनाथ मंदिर के पुजारी ने पुलिस को सूचना दी है कि किसी ने सीसीटीवी वीडियो चुरा लिए हैं।

पुलिस ने इस शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया। मामले की तफ्तीश जारी है। तफ्तीश के बाद ही किसी को गिरफ्तार किया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें