फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दंगा भड़काने के आरोप में आप विधायक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी के लिए उसका स्थापना दिवस ही दो बुरी खबरें लेकर आया है। एक ओर अखबारों में छपे संविधान के गलत प्रस्तावना के लिए उसे सफाई देनी पड़ रही है तो वहीं, पार्टी के विधायक अखिलेश त्रिपाठी को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


अखिलेश को दिल्ली में 2013 में हुए दंगों में भागीदारी के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तारी के बाद अखिलेश को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

बता दें कि आज के ही दिन (26 नबंबर 2012) को अन्ना आंदोलन के बाद भ्रष्टाचार से लड़ने के लिए सड़क पर आए अरविंद केजरीवाल ने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर आम आदमी पार्टी नाम की राजनीतिक पार्टी के गठन का औपचारिक ऐलान किया था।

अखिलेश त्रिपाठी की गिरफ्तारी के साथ ही अब तक विभिन्न मामलों में आरोपी आम आदमी पार्टी के पांच विधायक गिरफ्तार हो चुके हैं। इन विधायकों में जितेंद्र तोमर, मनोज कुमार, कमांडो सुरेंद्र सिंह और सोमनाथ भारती शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आदर्श नगर में हुए थे दंगे

अखिलेश पति त्रिपाठी उत्तरी दिल्ली के मॉडल टाउन इलाके से आम आदमी पार्टी के विधायक हैं। उन पर 2013 में दिल्ली के आदर्श नगर इलाके में हुए दंगों में शामिल होने और लोगों को भड़काने का आरोप है।

पुलिस के मुताबिक दी गई समय सीमा के अंदर कोर्ट के सामने पेश न होने पर उन्हें गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने गिरफ्तारी के बाद आज उन्हें रोहिणी कोर्ट में पेश किया।

रोहिणी कोर्ट के मेट्रोपोलिटन जज ने अखिलेश पति त्रिपाठी की संलिप्तता की आशंका को देखते हुए दो दिन की न्यायिक हिरासत में भेजने का आदेश दिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें