आम आदमी पार्टी (आप) विधायकों के साथ विवाद थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। मंगलवार को आप विधायक राजू धिंगान के साथ भी एक विवाद खड़ा हो गया। त्रिलोकपुरी विधानसभा की एक चौपाल के निर्माण पर कार्यकर्ताओं ने धन्यवाद देते हुए पोस्टर लगाए थे। इसमें राजू धिंगान को संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के रूप में दिखाया गया है।