हाईकोर्ट ने पूर्व विधायक विनोद कुमार बिन्नी की मानहानि याचिका के मामले में देरी से जवाब दाखिल करने पर आप विधायक अलका लांबा पर 10 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है।
हाईकोर्ट संयुक्त रजिस्ट्रार नीरा भरिहोक के समक्ष सुनवाई तय थी। बिन्नी के वकील राहुल राज मलिक ने बताया कि अलका लांबा ने 136 दिन देरी से जवाब दाखिल किया है।
इस पर कोर्ट ने अलका पर 10 हजार रुपये जुर्माना कर उनके द्वारा देरी से पेश जवाब को स्वीकार कर लिया। हाल ही में अदालत ने मनोज कुमार, राजू धिनगान और वंदना कुमारी पर 10-10 हजार रुपये जुर्माना किया था।