कृष्णा नगर से आम आदमी पार्टी (आप) विधायक एसके बग्गा पर कथित रूप से नगर निगम चुनाव में टिकट दिलाने के एवज में पैसे मांगने का आरोप लगा है। आरोप आप के ही स्थानीय कार्यकर्ता राजू सचदेवा ने लगाया है।
सचदेवा ने दिल्ली पुलिस आयुक्त से शिकायत भी की है। दूसरी तरफ बग्गा ने पूरे मामले को वेबुनियाद बताते हुए शिकायतकर्ता पर ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है।
राजू सचदेवा का आरोप है कि बग्गा ने 2017 के निगम चुनाव में टिकट दिलाने के लिए पैसे की मांग की थी। इसकी एक ऑडियो क्लिप भी उसके पास है।