आप सरकार में मंत्री और बल्लीमारान से विधायक इमरान हुसैन के भाई फुरकान पर एक महिला ने छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। पीड़िता का आरोप है कि वह विधायक के कार्यालय पर मदद की गुहार लेकर गई थी।
महिला की शिकायत पर हौजकाजी थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 5 जनवरी को मटिया महल इलाके की रहने वाली 25 वर्षीय महिला ने हौजकाजी थाने पहुंचकर फुरकान हुसैन (27) के खिलाफ शिकायत दी।
पीड़िता ने बताया कि वह इन दिनों अपने मकान का निर्माण कार्य करवा रही है। उसके पास एमसीडी से एक नोटिस आया। जिसमें मकान को अवैध बताकर उसे गिराने की बात लिखी थी।