अगामी विधानसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी ने मेगा कैंपने करने की रणनीति तैयार की है। इस कैंपेन के तहत पार्टी 14 हजार बूथों पर जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित करेगी। 18 नवंबर से जनसंवाद शुरू किया जाएगा और 24 दिसंबर तक सभी बूथ पर पहुंचकर पार्टी कार्यकर्ता आम लोगों से संपर्क स्थापित करेंगे।
आम आदमी पार्टी के दिल्ली प्रदेश संयोजक गोपाल राय ने प्रेस कान्फ्रेंस में बताया कि पहले तीन चरण के कैंपेन के तक पाटी ने जनसंपर्क स्थापित किया। 1 सितंबर से 3 अक्तूबर तक के अभियान में दिल्ली 70 विधानसभाओं में जनसंवाद यात्राओं का आयोजन किया गया था। दूसरे चरण में दिल्ली के 14 जिलों में जिला सम्मेलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
तीसरे चरण में अलग-अलग समाज और वर्गों के लोगों के साथ मंडल स्तर पर फ्रंटल संगठनों द्वारा जनसंवाद कार्यक्रम किया गया। अब चौथे चरण में मेगा जनसंपर्क अभियान की शुरुआत की जाएगी। पार्टी नेता 14,000 बूथों पर जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित करेंगे। राय ने बताया कि 70 विधानसभाओं में हर बूथ पर इस जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन विधायक करेंगे। सभी विधायक अपने-अपने विधानसभाओं में हर बूथ पर इस कार्यक्रम को चलाएंगे।
जिन विधानसभाओं में आम आदमी पार्टी के विधायक नहीं है, वहां पर विधानसभा अध्यक्ष व संगठन मंत्री इस कार्य का निर्वहन करेंगे। हर विधानसभा में हर दिन लगभग 4 से 5 बूथों पर जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान 1993 से 1998 तक भाजपा की सरकार।
इसके बाद 15 साल तक सत्ता में रही कांग्रेस की सरकार की तुलना पांच साल मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की सरकार से तुलना पर चर्चा की जाएगी। उन्होंने यह भी बताया कि बूथ कमेटियों के गठन के लिए पार्टी ने 2700 मंडल प्रभारियों की नियुक्ति की है। सभी मंडल प्रभारी अपने-अपने क्षेत्र में जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान मौजूद रहेंगे। विधानसभाओं में कमेटियों के गठन की जिम्मेदारी विधानसभा अध्यक्ष को दी गई है।
केंद्रीय कार्यालय कार्यक्रम की निगरानी करेगा
जनसंवाद कार्यक्रम की निगरानी भी की जाएगी। आम आदमी पार्टी के केंद्रीय कार्यालय से जनसंवाद कार्यक्रम की निगारी की जाएगी। इसके लिए पार्टी ने 70 विधानसभाओं के लिए 70 पर्यवेक्षकों की नियुक्ति करने का निर्णय लिया है।
यह सभी पर्यवेक्षक हर जनसंवाद कार्यक्रम में मौजूद। संबंधित रिपोर्ट तैयार करके केंद्रीय कार्यालय को भेजेंगे। पर्यवेक्षक जिला अध्यक्षों के नेतृत्व में काम करेंगे।जनसंपर्क अभियान आगामी विधानसभा चुनाव के लिए ऌमील का पत्थर साबित होगा।