फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किरण को घेरने की रणनीति बनाने में जुटी: आप

Thu, 15 Jan 2015 11:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
किरण बेदी के भाजपा में शामिल होने के बाद आम आदमी पार्टी का थिंक टैंक अब नए सिरे से चुनावी रणनीति बनाने में जुट गया है। अभी तक आम आदमी पार्टी, बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष समेत वरिष्ठ नेताओं को निशाने पर लेकर चल रही थी। अब पार्टी बेदी को घेरने को लेकर नए सिरे से सक्रिय हो गई है। इसकी शुरुआत सोशल मीडिया से हो चुकी है।
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक पार्टी सीधे बेदी पर हमला बोलने से बचेगी क्योंकि जनलोकपाल को लेकर आंदोलन के दौरान बेदी उनके थिंक टैंक में शामिल थीं। ऐसे में पार्टी उन पर सीधे हमला करने पर सवाल पर उन पर खुद भी उठेंगे। शायद यही वजह है कि वह बेदी पर पार्टी के बड़े नेताओं के बजाए दूसरी लाइन के नेताओं के माध्यम से हमला बोला जाएगा।

सोशल मीडिया में आप ने किरण बेदी को उनके पुराने भाषणों, वादों व वक्तव्य के सहारे घेरने की शुरुआत कर दी है। पार्टी नेता कुमार विश्वास ने बेदी का एक वीडियो ट्विटर पर शेयर किया है जिसमें किरण कह रही हैं कि वह कभी भी राजनीति में नहीं आएंगी। उनका दिमाग राजनीति के बारे में नहीं सोच सकता है। यही नहीं पार्टी गुजरात दंगों पर मोदी को लेकर पूर्व में दिए गए किरण बेदी के बयानों व सोशल मीडिया के मैसेज को लेकर भी घेरने की तैयारी कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें