एनआईटी क्राइम ब्रांच ने ऑटो चोर गैंग के दो सदस्यों को पकड़ा है। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने छह ऑटो भी बरामद किए हैं। पुलिस उनसे गैंग के अन्य सदस्यों के बारे में जानकारी हासिल कर रही है।
शहर में बढ़ रही ऑटो चोरी की घटनाओं की रोकथाम और खुलासे का जिम्मा पुलिस आयुक्त सुभाष यादव ने एनआईटी क्राइम ब्रांच को सौंपा था।
एक सप्ताह से चोरों की तलाश में लगी पुलिस ने बृहस्पतिवार सुबह मुखबिर की सूचना पर दो ऑटो चुराने का प्रयास करते हुए दो लोगों को हिरासत में लिया।
पूछताछ में दोनों ने चोरी की पंद्रह से ज्यादा घटनाओं में शामिल होना कुबूल किया। उनकी निशानदेही पर पुलिस चोरी के छह ऑटो बरामद किए हैं।
पकड़े गए चोरों ने बताया कि उनका गिरोह दिल्ली, फरीदाबाद और आस पास से ऑटो चुराकर अलीगढ़ और मथुरा के इलाकों में बेचता है।
डीसीपी एनआईटी सुमित कुमार ने बताया कि आरोपियों को रिमांड पर लेकर उनके गैंग के अन्य सदस्यों व चोरी की अन्य घटनाओं की जानकारी ली जाएगी।