निर्वाचन आयोग ने अयोग्य ठहराए जाने की कगार पर खड़े आम आदमी पर्टी के 21 विधायकों की मांग को कल ठुकरा दिया जिसके बाद शुक्रवार को आप नेता राष्ट्रपति से मिलेंगे। गौरतलब है कि आप नेताओं को राष्ट्रपति से मिलने के लिए शुक्रवार शाम 6:30 बजे का समय मिला है।
बता दें कि लाभ के पद पर काम करने का आरोप झेल रहे विधायकों ने आयोग से दिल्ली सरकार द्वारा दायर जवाब की हार्ड कॉपी देने की मांग कर रहे थे। आयोग ने कहा कि ऐसा करना कोई बाध्यता नहीं है।
चुनाव आयोग ने यह भी साफ किया कि 21 विधायकों को अयोग्य ठहराये जाने की याचिका पर 17 अक्तूबर तक जवाब देना पड़ेगा। यदि उन्होंने जवाब नहीं दिया तो आयोग यह मान लेगा कि उन्हें इस मुद्दे पर कुछ भी नहीं कहना और तब वह उस परिस्थिति के अनुसार निर्णय लेगा।