फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली के बॉस केजरीवाल: 'सुप्रीम' जीत पर संजय सिंह समेत इन AAP नेताओं ने जताई भारी खुशी, कहा- सत्यमेव जयते

Thu, 11 May 2023 02:09 PM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

उपराज्यपाल और दिल्ली सरकार के बीच चल रहे प्रशासनिक सेवाओं पर नियंत्रण विवाद पर सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुनाया। कोर्ट ने कहा कि दिल्ली सरकार के पास ट्रांसफर, पोस्टिंग का अधिकार रहेगा। जिसके बाद आप नेताओं ने ट्वीट कर दिल्ली के लोगों को बधाई दी है।
विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर दिल्ली सरकार के मंत्रियों ने जताई खुशी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्र और दिल्ली सरकार के बीच चल रहे प्रशासनिक सेवाओं पर नियंत्रण को लेकर लंबे समय चल रहे विवाद पर सुप्रीम कोर्ट ने अपना फैसला दे दिया है। यह फैसला दिल्ली सरकार के हक में आया है। कोर्ट ने गुरुवार को कहा कि दिल्ली विधानसभा को कानून बनाने का अधिकार है। सीजेआई ने साफ कहा कि ट्रांसफर, पोस्टिंग का अधिकार सरकार के पास रहेगा। उपराज्यपाल को दिल्ली में चुनी हुई सरकार की सलाह पर काम करना चाहिए। संसद को भी दिल्ली के मामलों में शक्ति हासिल है। दिल्ली सरकार के पक्ष में आए फैसले पर आम आदमी पार्टी के नेताओं ने इसे बड़ी जीत बताया है। 

विज्ञापन


आम आदमी पार्टी से राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद ट्वीट कर लिखा कि लंबे संघर्ष के बाद जीत मिली है। दिल्ली की दो करोड़ जनता को बधाई। अरविंद केजरीवाल के जज्बे को नमन है। अंत में लिखा सत्यमेव जयते।

विज्ञापन


वहीं दिल्ली नगर निगम की मेयर शैली ओबेरॉय ने ट्वीट कर लिखा कि यहां सुप्रीम कोर्ट के अलावा और कोई नहीं है। दिल्ली सरकार को प्रशासनिक सेवाओं पर नियंत्रण रखना चाहिए। उपराज्यपाल अपने फैसले से बंध हैं। दिल्ली की जनता और मुख्यमंत्री की बहुत बड़ी जीत है। 



दिल्ली की शिक्षा मंत्री आतिशी मार्लेना ने ट्वीट कर लिखा कि सत्यमेव जयते। एक लंबे संघर्ष के बाद सुप्रीम कोर्ट ने केजरीवाल सरकार को उसका हक दिया है। दिल्ली के काम में अब कोई अड़ंगा नहीं डालेगा। ये फैसला दिल्ली की जीत है। अब दिल्ली दोगुनी तेजी से तरक्की करेगी। सभी को इस जीत पर बधाई।



दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज ने सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले को जनता की जीत बताया है। उनके साथ आप नेता संजीव झा भी नजर आए।



दिल्ली सरकार में मंत्री गोपाल राय ने ट्वीट कर लिखा कि सत्यमेव जयते। दिल्ली की जनता को बधाई। सालों के संघर्ष के बाद केजरीवाल सरकार को सुप्रीम कोर्ट ने उसका अधिकार दिया है। आंखिरकार जनता की जीत हुई और यह लोकतंत्र की जीत हुई है।

दिल्ली सरकार को अधिकार मिलने पर आम आदमी पार्टी की ओर से एक वीडियो शेयर किया गया है। इस वीडियो में पार्टी ने लगान फिल्म में मैच के बाद जीत की क्लिप साझा की है और लिखा कि फाइनली हम जीत गए। 
 

वहीं सीएम केजरीवाल ने सुप्रीम कोर्ट का धन्यवाद किया है। सीएम ने इस जीत को जनता की जीत बताया है।
 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें