केंद्र और दिल्ली सरकार के बीच चल रहे प्रशासनिक सेवाओं पर नियंत्रण को लेकर लंबे समय चल रहे विवाद पर सुप्रीम कोर्ट ने अपना फैसला दे दिया है। यह फैसला दिल्ली सरकार के हक में आया है। कोर्ट ने गुरुवार को कहा कि दिल्ली विधानसभा को कानून बनाने का अधिकार है। सीजेआई ने साफ कहा कि ट्रांसफर, पोस्टिंग का अधिकार सरकार के पास रहेगा। उपराज्यपाल को दिल्ली में चुनी हुई सरकार की सलाह पर काम करना चाहिए। संसद को भी दिल्ली के मामलों में शक्ति हासिल है। दिल्ली सरकार के पक्ष में आए फैसले पर आम आदमी पार्टी के नेताओं ने इसे बड़ी जीत बताया है।
लंबे संघर्ष के बाद जीत।@ArvindKejriwal जी के जज्बे को नमन।
दिल्ली की दो करोड़ जनता को बधाई।
सत्यमेव जयते। pic.twitter.com/VYC0Qo6Syi
The final word is here, from none other than the Hon'ble Supreme Court.
Delhi government ought to have control over administrative services, Lieutenant Governor bound by its decision, says SC.
A huge win for the people of Delhi & CM @ArvindKejriwalhttps://t.co/8yQKO8Tja6 pic.twitter.com/hyrkzM0Ewq
दिल्ली की शिक्षा मंत्री आतिशी मार्लेना ने ट्वीट कर लिखा कि सत्यमेव जयते। एक लंबे संघर्ष के बाद सुप्रीम कोर्ट ने केजरीवाल सरकार को उसका हक दिया है। दिल्ली के काम में अब कोई अड़ंगा नहीं डालेगा। ये फैसला दिल्ली की जीत है। अब दिल्ली दोगुनी तेजी से तरक्की करेगी। सभी को इस जीत पर बधाई।
सत्यमेव जयते!
सालों की लड़ाई के बाद, सुप्रीम कोर्ट ने @ArvindKejriwal सरकार को उसका हक़ दिलवाया है।विज्ञापन
दिल्ली की जनता के काम में अब कोई अड़ंगा नहीं लगा पाएगा। ये ऐतिहासिक निर्णय दिल्ली की जनता की जीत है।
अब दिल्ली दुगनी गति से तरक़्क़ी करेगी। सबको बधाई! https://t.co/Sovpxcy74c
दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज ने सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले को जनता की जीत बताया है। उनके साथ आप नेता संजीव झा भी नजर आए।
Relief in the #AAP office after the #SC verdict
' janta ki jeet' says AAP minister #Saurabh Bhardwaj pic.twitter.com/3Wbas7t6bo
दिल्ली सरकार में मंत्री गोपाल राय ने ट्वीट कर लिखा कि सत्यमेव जयते। दिल्ली की जनता को बधाई। सालों के संघर्ष के बाद केजरीवाल सरकार को सुप्रीम कोर्ट ने उसका अधिकार दिया है। आंखिरकार जनता की जीत हुई और यह लोकतंत्र की जीत हुई है।
सत्यमेव जयते!
बधाई दिल्ली , सालों के संघर्ष के बाद केजरीवाल सरकार को सुप्रीम कोर्ट ने दिलाया उसका हक।
आंखिरकार जनता की जीत हुई , लोकतंत्र की जीत हुई। https://t.co/yyku83pVYj
दिल्ली सरकार को अधिकार मिलने पर आम आदमी पार्टी की ओर से एक वीडियो शेयर किया गया है। इस वीडियो में पार्टी ने लगान फिल्म में मैच के बाद जीत की क्लिप साझा की है और लिखा कि फाइनली हम जीत गए।
वहीं सीएम केजरीवाल ने सुप्रीम कोर्ट का धन्यवाद किया है। सीएम ने इस जीत को जनता की जीत बताया है।