मशहूर क्रिकेटर और कमेंटेटर नवजोत सिंह सिद्धू के राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफे के बाद से ही पंजाब और दिल्ली में सियासी सरगर्मी लगातार बढ़ती जा रही है।
जहां बीजेपी सूत्रों ने सिद्धू के पार्टी छोड़ने की पुष्टि की है, वहीं दूसरी और आम आदमी पार्टी की ओर से भी सिद्धू के स्वागत के लिए लगातार बयान आ रहे हैं। हालांकि अभी उनके आप में शामिल होने की औपचारिक घोषणा बाकी है।
पार्टी के कई नेताओं के बाद अब खुद दिल्ली की सीएम अरविंद केजरीवाल ने सिद्धू के समर्थन में ट्वीट करते हुए उनके कदम को साहसिक करार दिया है। उन्होंने कहा है कि लोग एक राज्य सभा सीट के लिए अपना दाहिना हाथ तक दे सकते हैं। क्या कभी अपने राज्य के लिए किसी सासंद को इस्तीफा देते हुए देखा है? मैं सिद्धू जी को उनके साहस के लिए सलाम करता हूं।
People can give their rt hand for an RS seat. Ever seen a sitting RS MP resigning to save his state? I salute Sidhu ji for his courage
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) July 18, 2016
सही समय पर लिया बीजेपी से नाता तोड़ने का फैसला!
नवजोत सिद्धू पत्नी नवजोत कौर सिद्धू के साथ
- फोटो : फाइल फोटो
नवजोत सिंह के भारतीय जनता पार्टी से इस्तीफे के बाद उनके आम आदमी पार्टी में शामिल होने की अटकलें तेज हो गई हैं। सूत्र बताते हैं कि सिद्धू ने सही समय पर बीजेपी से नाता तोड़ने के फैसला लिया है।
वहीं आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता संजय सिंह ने रिपोर्टर द्वारा पूछे गए सवाल पर भी उनके आप में शामिल होने के संकेत दिए हैं। रिपोर्टर ने जब उनसे पूछा कि तो क्या नवजोत सिंह सिद्धू आप में शामिल हो रहे हैं?
इस सवाल के जवाब में आप प्रवक्ता संजय सिंह ने कहा कि सही समय आने पर इसकी घोषणा कर दी जाएगी।
अधर्म के खिलाफ लड़ाई में धर्म के साथ होंगे सिद्धू
नवजोत सिद्धू
- फोटो : फाइल फोटो
संजय सिंह का कहना है कि नवजोत सिंह सिद्धू ने बेहतर पंजाब के लिए सही समय पर ये कदम उठाया है। ये पंजाब को बचाने के लिए बेहतर फैसला साबित होगा।
लेकिन आप इस बात का अनुमान लगा सकते हैं कि अधर्म के खिलाफ लड़ाई में सिद्धू धर्म के साथ होंगे। सिद्धू के इस्तीफे के बाद उन्हें पंजाब से आप का सीएम प्रत्याशी बनाए जान के कयास लगाए जा रहे हैं।
पार्टी के CM चेहरे के ऊपर संजय सिंह ने कहा कि सिद्धू शर्तों के साथ आने वाले व्यक्ति नहीं हैं और वह पंजाब का लोकप्रिय चेहरा हैं।