फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sanjay Singh: दूसरी बार सांसद बने संजय सिंह, सभापति की मौजूदगी में ली शपथ; कोर्ट से मिली थी इजाजत

Tue, 19 Mar 2024 01:30 PM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

राज्यसभा सचिवालय में आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने सभापति जगदीप धनखड़ की मौजूदगी में सांसद पद की शपथ ली।
विज्ञापन
शपथ लेते संजय सिंह - फोटो : संसद टीवी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने मंगलवार को राज्यसभा सचिवालय में शपथ ली। जनवरी में संजय सिंह को उनकी पार्टी ने दोबारा से राज्यसभा के लिए नामित किया था। लेकिन तकनीकी कारणों की वजह से उनकी शपथ टल रही थी। संजय सिंह अभी जेल में हैं और कोर्ट की परमिशन लेकर आज शपथ लेने पहुंचे थे। राज्यसभा के सभापति उपराष्ट्रपति ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।
विज्ञापन

 

दिल्ली उत्पाद शुल्क नीति मामले में आरोपी आम आदमी पार्टी नेता संजय सिंह को राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेने के लिए 19 मार्च को संसद में पेश होने की अनुमति कोर्ट की ओर से दी गई। सिंह को हाल ही में दूसरे कार्यकाल के लिए राज्यसभा के लिए चुना गया था। लेकिन उन्हें शपथ नहीं दिलवाई गई थी।

विशेष न्यायाधीश एमके नागपाल ने 16 मार्च के आदेश में तिहाड़ जेल अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया कि आरोपी को पर्याप्त सुरक्षा के तहत संसद ले जाया जाए और उसे अपने फोन का उपयोग करने या अन्य आरोपी व्यक्तियों से बात करने की अनुमति न दी जाए। अदालत ने इस अवसर पर उनके वकील और परिवार के सदस्यों से मिलने की इजाजत प्रदान कर दी।

सिंह को चार अक्टूबर, 2023 को उनके नॉर्थ एवेन्यू स्थित घर पर 10 घंटे की तलाशी के बाद गिरफ्तार किया गया था। पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसौदिया और पार्टी के संचार प्रभारी विजय नायर के बाद वह इस मामले में गिरफ्तार होने वाले तीसरे आप नेता हैं।
विज्ञापन


ईडी ने आरोप लगाया कि एक आरोपी व्यवसायी दिनेश अरोड़ा, जो बाद में उत्पाद शुल्क मामले में सरकारी गवाह बन गया ने सिंह को दो करोड़ रुपये नकद दिए थे। यह भी आरोप लगाया गया कि सिंह ने कुछ व्यवसायियों को फायदा पहुंचाने के लिए सिसौदिया के माध्यम से शराब नीति में बदलाव सुनिश्चित किया था।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें