फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार बनाने के लिए भाजपा हरियाणा में हर तरह के अनैतिक काम कर रहीः आप

Fri, 25 Oct 2019 09:48 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
आप नेता संजय सिंह प्रेसवार्ता करते हुए - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

आम आदमी पार्टी (आप) ने हरियाणा के नवनिर्वाचित विधायक गोपाल कांडा के समर्थन के मसले पर भाजपा पर हमला बोला है। पार्टी का कहना है कि बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का नारा देने वाली भाजपा सत्ता के लालच में दुराचार के आरोपी के साथ खड़ी है। 

विज्ञापन


पार्टी कार्यालय में मीडिया से बात करते हुए आप सांसद संजय सिंह ने आरोप लगाया कि सरकार बनाने के लिए भाजपा हर तरह के अनैतिक काम कर रही है। बात चाहे विधायकों के खरीद-फरोख्त की हो या किसी व्यक्ति को मंत्री का पद देने की। सत्ता हासिल करने के लिए भाजपा व उसके राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह हर कदम उठाने को तैयार हैं। इसका ताजा मामला हरियाणा के विधायक गोपाल कांडा के साथ मिलकर सरकार बनाने का है। 

संजय सिंह का आरोप है कि दुराचार के आरोप में जेल जाने वाले कांडा को भाजपा अपनी गोद में बैठाने को तैयार है। संजय सिंह ने कहा कि जिस हरियाणा में भाजपा ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा दिया, वहां वह दुराचारी के साथ खड़ी है। साथ ही सवाल किया कि क्या भाजपा यह साबित करना चाहती है कि वह भ्रष्टाचारियों व दुराचारियों की गंगोत्री है, जिसमें शामिल होने पर सभी पवित्र हो जाते हैं। 
विज्ञापन


इस मौके पर संजय सिंह ने गीतिका शर्मा मामले में भाजपा के दिल्ली इकाई के नेताओं की तरफ से गोपाल कांडा के खिलाफ किए गए विरोध प्रदर्शन की तस्वीरें दिखाई। साथ ही कहा कि क्या भाजपा नेताओं को यह तस्वीरें देखकर शर्म नहीं आती। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें