फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आप नेता राघव चड्ढा ने गृह मंत्री अमित शाह के घर के बाहर प्रदर्शन करने के लिए डीसीपी को लिखा पत्र 

Sat, 12 Dec 2020 09:38 PM IST
Mohit Mudgal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
राघव चड्ढा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास पर चल रहे एमसीडी मेयर के धरने के जवाब में आम आदमी पार्टी भी धरना देने जा रही है। आप के विधायक और पार्षद केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और उपराज्यपाल अनिल बैजल के आवास पर धरना देंगे। आप की मांग है कि एमसीडी के 2500 करोड़ रुपये के कथित घोटाले की सीबीआई जांच हो। पार्टी की चेतावनी है कि बगैर जांच का आदेश जारी हुए धरना खत्म नहीं होगा।

विज्ञापन


आप नेता राघव चड्ढा ने दिल्ली पुलिस उपायुक्त को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के घर के बाहर रविवार को शांतिपूर्ण धरना प्रदर्शन करने के लिए पत्र लिखा है। राघव चड्ढा उत्तरी दिल्ली नगर निगम में धन के दुरुउपयोग को लेकर गृह मंत्री के घर के बाहर प्रदर्शन करना चाहते हैं।


आप विधायक आतिशी ने शनिवार को मीडिया से बात करते हुए कहा कि आप विधायक व पार्षद रविवार 11 बजे उपराज्यपाल और केंद्रीय गृहमंत्री से मिलकर सीबीआई से जांच कराने की मांग करेंगे। ‘आप’ पार्षद और विधायक उपराज्यपाल और गृहमंत्री के घर के बाहर तब तक बैठे रहेंगे, जब तक वे सीबीआई जांच के आदेश नहीं देते हैं।

विज्ञापन


आतिशी के मुताबिक, ढाई हजार करोड़ रुपये से उत्तरी एमसीडी के सभी कर्मचारियों की सैलरी दी जा सकती थी, लेकिन यह ढाई हजार करोड़ रुपए गायब हो चुका है। उन्होंने सवाल किया कि भाजपा शासित उत्तरी एमसीडी में ढाई हजार करोड़ रुपए के भ्रष्टाचार के लिए जिम्मेदार कौन है, भाजपा के किस नेता को कितने पैसे गए? उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार ने इसकी जांच के आदेश दे दिए हैं। केंद्र सरकार को इसकी सीबीआई जांच करवानी चाहिए।

दिल्ली पुलिस ने बनाया नियम, संवैधानिक पदों पर बैठे लोगों के खिलाफ दिया जा सकता धरना
आतिशी ने मुख्यमंत्री के घर के बाहर धरना कर रहे भाजपा के मेयर और निगम पार्षदों का हवाला देते हुए कहा कि वैसे भी अब तो दिल्ली पुलिस का नया नियम है कि किसी भी संवैधानिक पद पर आसीन व्यक्ति के घर के बाहर धरना प्रदर्शन किया जा सकता है। आप को पूरी उम्मीद है कि जिस प्रकार दिल्ली पुलिस ने अपने इस नए नियम के तहत भाजपा के मेयर और निगम पार्षदों को मुख्यमंत्री के घर के बाहर बैठने की अनुमति दी हुई है, उसी प्रकार से आप विधायकों और पार्षदों को भी बैठने की अनुमति देगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें