उन्होंने केंद्रीय मंत्री को सौंपे ज्ञापन में कहा कि हम उसे वापस तो नहीं ला सकते, लेकिन विदेश मंत्रालय दोषियों को सख्त से सख्त सजा दिलाने की पहल करनी चाहिए। इसके अलावा महिला के शव को भारत वापस लाने की उसके परिवार की मांग को तुरंत पूरा किया जाए। उन्होंने विदेश मंत्रालय से अपील की है कि विदेश में रहने वाली किसी अन्य भारतीय महिला के साथ ऐसा न होने के संबंध में सरकार को तत्काल ठोस कदम उठाने चाहिए।
गौरतलब है कि अपने पति रनजोतवीर सिंह से परेशान होकर मनदीप कौर ने तीन अगस्त को न्यूयॉर्क में आत्महत्या कर ली थी। आत्महत्या से पहले मनदीप कौर ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया था, जिसमें उसने पति और ससुराल वालों पर शारीरिक और मानसिक रूप से परेशान करने के गंभीर आरोप लगाए थे।